scriptटी-24 के लिए बनेगी 6500 मीटर की टाइगर प्रूफ चेनलिंग, शुरू हुई तैयारियां | tiger T24 will now be seen in kumbhalgarh | Patrika News
उदयपुर

टी-24 के लिए बनेगी 6500 मीटर की टाइगर प्रूफ चेनलिंग, शुरू हुई तैयारियां

साढ़े तीन करोड़ रूपए खर्च होना प्रस्तावित

उदयपुरMay 25, 2019 / 03:28 pm

madhulika singh

Tiger in the forest

मुकुन्दरा हिल्स

उदयपुर. कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में टी-24 के लिए 6500 मीटर की टाइगर प्रूफ चेनलिंग बनाई जाएगी। इस पर साढ़े तीन करोड़ रूपए खर्च होना प्रस्तावित है। शिफ्टिंग पर कुल 3.88 करोड़ का व्यय होगा।

दुर्ग के नीचे महुडी खेत के पास ढाणा के घने जंगल में करीब 400 हेक्टर में बनने वाले इस एनक्लोजर में टी-24 के लिए सारी सुविधाएं रहेगी। 15 लाख की लागत से पांच एनिकटों का निर्माण किया जाएगा जो 5-7 फीट गहरे होंगे ताकि टाइगर को अरावली की पहाडिय़ों के बीच जंगल में प्राकृतिक वातावरण का सुखद अहसास हो सके। इसके अलावा इनक्लोजर में मॉनिटरिंग व वेटनरी रूम बनाए जाएंगे जिस पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। सूत्रों ने बताया कि जहां इनक्लोजर बनेगा, वहां एक तरफ दुर्ग की 2000 मीटर दीवार काम आ जाएगी।
चेनङ्क्षलग के लिए अब 8350 मीटर की दीवार का और निर्माण करना प्रस्तावित है। जो करीब 1 किमी. लम्बी होगी। टी-24 के भोजन-पानी (फीडिग़ ) पर 8 लाख रुपए का व्यय होगा।

………..
टी-24 की कुंभलगढ़ अभयारण्य में शिफ्ंिटग का नया प्रपोजल सरकार के पास भिजवा दिया है। बजट मंजूरी के बादकाम शुरू कर दिया जाएगा। – फतह सिंह उप वन संरक्षक (वन्य जीव) राजसमंद

Home / Udaipur / टी-24 के लिए बनेगी 6500 मीटर की टाइगर प्रूफ चेनलिंग, शुरू हुई तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो