scriptउदयपुर में टूरिस्ट बूम: सज्जनगढ़ पर ढाई घंटे जाम, पर्यटकों से मिला इतना राजस्व, देखें वीडियो | Tourist boom in udaipur monsoon palace sajjangarh udaipur | Patrika News

उदयपुर में टूरिस्ट बूम: सज्जनगढ़ पर ढाई घंटे जाम, पर्यटकों से मिला इतना राजस्व, देखें वीडियो

locationउदयपुरPublished: Oct 23, 2017 10:28:13 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

उदयपुर . दीपावली के बाद से शहर में पर्यटन सीजन बूम पर है।

tourist in udaipur
उदयपुर . दीपावली के बाद से शहर में पर्यटन सीजन बूम पर है। शहर के हर पर्यटन स्थल पर देसी पर्यटकों विशेष रूप से गुजराती पर्यटकों की भीड़ है। रविवार को सज्जनगढ़ एवं बायोलॉजिकल पार्क में पर्यटकों की भीड़ इस कदर रही कि चढ़ाई पर ढाई घंटे तक जाम लग गया। वन विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ लगाकर स्थितियां संभाली। अभयारण्य से वन विभाग को सप्ताहांत में करीब पौने चार लाख रुपए की आय हुई।

बायोलॉजिकल पार्क से ज्यादा पर्यटक मानसून पैलेस पर गए। सुबह से ही पर्यटकों का रेला लगा रहा। मानसून पैलेस के बाहर पार्किंग में जगह नहीं होने से वन विभाग ने बीच चढ़ाई में भी गाडिय़ां रोकी। ऊपर पार्किंग में, बीच राह में तथा मुख्य गेट पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। जितनी गाडिय़ां ऊपर की पार्किंग से नीचे उतरी, उतनी ही गाडिय़ां नीचे से ऊपर भेजी गई। दोपहर में करीब दो घंटा और शाम को एक घंटे तक जाम लगा। एक-एक कर गाडिय़ां भेजने एवं जाम लगने से पर्यटक परेशान हुए।
READ MORE: Khekhra Special: यहां पर है अनोखी परंपरा, भैंस को खेलाकर ऐसे मनाते हैं खेखरा, देखें तस्वीरें


अस्सी फीसदी गुजराती पर्यटक
सज्जनगढ़ पर पहुंचे पर्यटकों में अस्सी फीसदी गुजराती पर्यटक थे। पार्किंग में खड़ी अधिकतर गाडिय़ां गुजरात नंबरों की थी। बायो पार्क में मानसून पैलेस देखने के लिए रविवार को 3800 और शनिवार को 2800 पर्यटक पहुंचे थे। पर्यटकों से गत वर्ष दीपावली के बाद 3.50 लाख रुपए का राजस्व मिला था जो रविवार को बढकऱ 3.67 लाख हो गया।
READ MORE :#BREAKING: CAR ACCIDENT- अम्बेरी पुलिया के निकट 50 फीट गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूमों को आई गंभीर चोटें, देखें वीडियो

इतना राजस्व मिला पर्यटकों से
स्थान शनिवार का रविवार को
सज्जनगढ़ मानसून पैलेस 2.99 3.67
सज्जनगढ़ बायो पार्क 0.85 1.05 (राशि लाख में)
 

पर्यटकों से गत वर्ष दीपावली के बाद 3.50 लाख रुपए का राजस्व मिला था जो रविवार को बढकऱ 3.67 लाख हो गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो