scriptप्रताप गौरव केंद्र में पर्यटको की रेलमपेल बढ़ी | Tourist's increased in pratap gaurav kendra | Patrika News

प्रताप गौरव केंद्र में पर्यटको की रेलमपेल बढ़ी

locationउदयपुरPublished: Oct 27, 2020 01:33:31 am

Submitted by:

surendra rao

आज से 02 नवम्बर तक 100 रुपए रहेगा शुल्क

Tourist's increased in pratap gaurav kendra

प्रताप गौरव केंद्र में पर्यटको की रेलमपेल बढ़ी

उदयपुर. प्रताप गौरव केंद्र लॉकडाउन के बाद 24 अक्टूबर को खोला गया। केन्द्र खुलने के बाद पर्यटकों की रेलमपेल बढ़ी है। साथ ही शुरू के 2 दिन 50 रुपये टिकट रहा। मंगलवार से 2 नवम्बर तक 100 रुपए टिकट रहेगा।
प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि 24 से 26 अक्टूबर तक टिकट दर मे रियायती देने पर शहर व बाहर के पर्यटकों की संख्या मे बढ़ोतरी हुई है। पर्यटकों ने हल्दीघाटी विजय युद्ध दीर्घा में महाराणा प्रताप के हल्दीघाटी युद्ध मे विजय होती घटना, मेवाड़ रत्नदीर्घा में बप्पा रावल, राणा सांगा, राजा हमीर, बप्पा रावल सहित मेवाड़ के योद्धाओं के बारे में जाना। लाइव मेकेनिकल शो व भारत दर्शन दीर्घा में लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भारत के तीर्थ स्थल, महापुरुषों की जीवनी से रूबरू हुए। भक्तिधाम में पर्यटकों ने मंदिरों के दर्शन किए। कांति दीर्घा में सन 1857 से लेकर 1947 तक महापुरूष एवं क्रांतिकारी की स्टेच्यू देखी। डॉक्यूमेंट्री फिल्म में मेवाड़ के इतिहास की जानकारी ली। बच्चों ने मेवाड़ के इतिहास को जानने में उत्सुकता दिखाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो