84 हजार 500 देसी पर्यटक पहुंचे पर्यटन विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस माह 84 हजार 500 पर्यटक पहुंचे, जबकि मार्च में 1 लाख 11 हजार 250 देसी पर्यटक पहुंचे थे। इसमें 26 हजार 750 पर्यटक घटे। वहीं, विदेशी पर्यटकों की बात करें तो इस बार 2084 पर्यटक आए। वहीं, मार्च माह में यह आंकड़ा 2022 पर था। इसमें 62 पर्यटक बढ़े हैं।-
11 सालों में सर्वाधिक पिछले 11 सालों की तुलना की जाए तो अप्रेल माह में अब तक कभी 84 हजार देसी पर्यटक नहीं पहुंचे। वर्ष 2019 में अप्रेल माह में 51 हजार 605 देसी पर्यटक पहुंचे थे। बाकी हर बार इस माह पहुंचने वाले पर्यटकों का आंकड़ा 35 से 50 हजार के बीच रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अप्रेल में भी एक नया रिकॉर्ड ही कायम हुआ है। अब आने वाले मई माह भी पर्यटकों के लिए रिकॉर्ड कायम करेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
इस साल अब तक आए पर्यटक माह - देसी - विदेशी अप्रेल - 84500 - 2084 मार्च - 111250 - 2022 फरवरी - 77300- 1185 जनवरी - 71250 - 1255
पिछले 11 सालों में अप्रेल माह में आए पर्यटक वर्ष - देसी - विदेशी 2021 - 35608 - 163 2020 - 0 - 41 2019 - 51605 - 11969 2018 - 50020 - 12702
2017 - 48603 - 12109 2016 - 47520 - 10673 2015 - 45954 - 10137 2014 - 43005 - 11892 2013 - 37273- 11529 2012 - 36757 - 12087
2011 - 35629 - 11873