scriptशहर भाजयुमो की तिरंगा यात्रा: जोश में खोया होश, उल्टा लहराया तिरंगा | BJYM trianga yatra at udaipur | Patrika News

शहर भाजयुमो की तिरंगा यात्रा: जोश में खोया होश, उल्टा लहराया तिरंगा

locationउदयपुरPublished: Aug 16, 2017 01:26:00 pm

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए शहर जिला भाजयुमो ने बड़ी संख्या में यात्रा निकाली लेकिन… 

BJYM trianga yatra at udaipur
उदयपुर . स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या को यादगार बनाने के लिए शहर जिला भाजयुमो ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाकर धूमधाम से शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, लेकिन राष्ट्र भक्ति के जोश में आकर कु छ कार्यकर्ता तिरंगे की मर्यादा ही भूल गए। यात्रा में एक ध्वज एेसा भी था, जो नियमों के विपरीत उल्टा था यानी उसका हरा रंग ऊपर और केसरिया नीचे की ओर था।

इससे पहले राष्ट्र व्यापी अभियान को लेकर शहर मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भण्डारी के नेतृत्व में शाम करीब ५.१५ बजे नगर निगम परिसर से राष्ट्रभक्ति गीतों की धून पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, उप महापौर लोकेश द्विवेदी की ओर से जिलाध्यक्ष भण्डारी को तिरंगा सौंप कर कार्यक्रम का आगाज हुआ।
बापू बाजार, सूरजपोल, झीणीरेत चौक, मुखर्जी चौक, बड़ाबाजार, घंटाघर, हाथीपोल, अश्विनी बाजार, देहलीगेट होते हुए यात्रा एक बार फिर से टाउन हॉल पहुंची, जहां वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष भण्डारी ने यात्रा की सफलता का श्रेय उत्साहित कार्यकर्ताओं को दिया। इधर, गृहमंत्री गुलाबचद कटारिया एवं चित्तौडग़ढ़ सांसद चंद्रप्रकाश जोशी की अनुपस्थिति कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

भूलवश हुआ होगा

वैसे तो तिरंगा लहराने के दौरान पूरा एहतियात बरता गया था, लेकिन भीड़ में कहीं किसी स्तर पर भूल हो गई होगी। जान-बूझकर देश भक्ति से ओतप्रोत भाजयुमो की टोली एेसा नहीं करेगी। अनजाने में हुई गलती के लिए भी हमें खेद है।
गजेंद्र भण्डारी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो शहर उदयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो