scriptTribal area news : 3 किमी खाट पर लेकर चले तब मिली एंबुलेंस | Tribal area news : Ambulance found after taking 3 km on cot | Patrika News

Tribal area news : 3 किमी खाट पर लेकर चले तब मिली एंबुलेंस

locationउदयपुरPublished: Jan 22, 2022 11:58:04 pm

Submitted by:

jagdish paraliya

उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल गोगुंदा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चिकित्सा सुविधा समय पर मिल पाना चुनौती से कम नहीं

Tribal area news : Ambulance found after taking 3 km on cot

3 किमी खाट पर लेकर चले तब मिली एंबुलेंस

उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल गोगुंदा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी चिकित्सा सुविधा समय पर मिल पाना चुनौती से कम नहीं है। क्षेत्र के ईंटों का खेत (खलिया खुड़ा काला भाटा) झाड़ोली निवासी कोगी पत्नी तेरसा राम गरासिया शनिवार सुबह करीब सुबह 7.30 बजे बकरियों के खाने की पत्तियां तोडऩे पेड़ पर चढ़ी थी। इस दौरान संतुलन बिगडऩ से वो पेड़ से गिर गई। सिर में चोट लगने से महिला घायल हो गई। गांव मुख्य सड़क से करीब तीन किलोमीटर दूर है। ऐसे में महिला को खाट पर लेटा कर तीन किलोमीटर पैदल लेकर मुख्य सड़क तक लाया गया। इसके बाद सड़क से एंबुलेंस के जरिए गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया गया। महिला स्थिति गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर कर दिया गया।
सड़क नहीं होने से ज्यादा परेशानी
ग्रामीणों ने कहा कि आस पास के फले में सड़क मार्ग की असुविधा होने से ग्रामीणों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। सड़क के अभाव में ग्रामीण पैदल ही चल कर मुख्य सड़क तक पहुंचते हैं लेकिन बीमारी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, डिलीवरी होने पर महिलाओं को चारपाई पर ही चिकित्सालय पहुंचाया जाता है।
इनका कहना है
तीनों फलों के वाङ्क्षशदे आजादी के बाद से ही सड़क, पानी की मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, प्रशासन गांवों के संग अभियान में अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
-रूपलाल, सामाजिक कार्यकर्ता

सागवाड़ा पीएचसी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
नयागांव. खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सागवाड़ा में शनिवार को रसोई के कमरे में अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। बावलवाड़ा थानाधिकारी सकाराम ने बताया कि शनिवार को सागवाड़ा पीएचसी के रसोई कक्ष में कर्मचारी चाय बनाने गया। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते गैस सिलेंडर पूरी तरह आग की लपटों से घिर गया। सूचना पर डूंगरपुर से दमकल मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया, इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
जहरीला पदार्थ खाने से अचेत हुई महिला की मौत
गींगला. कुराबड़ थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव में एक
बुजुर्ग महिला ने घर में भूलवश कीड़े मारने की दवा खा ली। उसे एमबी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उपचार के दौरान दम
तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार रतन कुंवर (६७) पत्नी लक्ष्मण सिंह ने 15 जनवरी को भूलवश घर में पड़ी कीड़े मारने की दवा का सेवन कर लिया जिससे महिला की तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे उदयपुर के एमबी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शुक्रवार शाम को महिला ने दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पुत्र चेतनसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो