scriptजगदीश मंदिर में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव आज | udaipur | Patrika News

जगदीश मंदिर में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव आज

locationउदयपुरPublished: Jun 23, 2021 10:16:54 pm

जगदीश मंदिर में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव आजकोरोना के कारण मंदिर बंद होने से भक्तों का प्रवेश नहीं होगा

जगदीश मंदिर में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव आज

जगदीश मंदिर में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक महोत्सव आज

प्रमोद सोनी / उदयपुर. जेष्ठ पूर्णिमा पर गुरुवार को jagdish mandir जगदीश मंदिर में जेष्ठाभिषेक महोत्सव होगा। मंत्रोच्चार के बीच ठाकुरजी को विशेष स्नान कराया जाएगा। 251 लीटर दूध से जेष्ठाभिषेक किया जाएगा। शहर के अन्य मंदिरों में भी आयोजन होंगे। कोरोना गाइड लाइन के कारण मंदिर बंद होने से कार्यक्रम पुजारी परिवार द्वारा ही सम्पन किया जाएगा।
जगदीश मंदिर में सुबह ६ बजे मंगला आरती होगी। इसके बाद सुबह 7.15 बजे जेष्ठाभिषेक शुरू होगा, जो करीब 9.30 बजे तक चलेगा। इस दौरान पंडितों द्वारा पुरुषसुक्त, श्रीसुक्त और जेष्ठाभिषेक का पाठ होगा। पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने बताया कि जेष्ठाभिषेक में करीब 251 लीटर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, जल मिश्रण पंचामृत से ठाकुरजी को स्नान कराया जाएगा। इसके बाद जल, केशर, चंदन, गुलाब जल व सात नदियों के पानी से दो घंटे तक जेष्ठाभिषेक होगा। इसके बाद ठाकुरजी को पूर्णिमा पर विशेष केशरिया वस्त्र, मोर मुकुट धारण करवाया जाएगा। बाद में ठाकुरजी को आम व आम से बनी मिठाइयों का भोग धराया जाएगा। ठाकुरजी को स्नान के बाद ठंड से बचाने के लिए गर्म तासीर के पकवान के भोग धराए जाएंगे, इसमें परंपरा अनुसार सौंठ, अजवाइन, केसर के लड्डू, बादाम -खसखस का हलवा आदि होंगे।
श्रीनाथजी में भी होगा शाही स्नान
श्रीनाथ जी की हवेली स्थित श्रीनाथजी मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सवेरे मंगला दर्शन में ठाकुरजी का ज्येष्ठाभिषेक (केसर स्नान) श्री सूक्त पाठ व मंत्रोच्चार के साथ होगा। इसके लिए बुधवार को परंपरानुसार महेन्द्र सिंह मेवाड़ के समोर बाग स्थित श्याम कुंड से ठाकुरजी के स्नान के लिए विशेष जल सेवादार द्वारा लाया गया। गुरुवार सुबह ठाकुरजी का शाही स्नान होगा इसके बाद ठाकुरजी को विशेष शृंगार धराया जाएगा व आम और अंकुरि का भोग लगाया जाएगा। इस दौरान ठाकुरजी को लगभग 10 क्विंटल आम का भोग लगाया जाएगा। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मंदिर बंद होने के कारण वैष्णव जन को दर्शन नहीं हो सकेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो