उदयपुर

15 दिन होम ‘क्वारंटीनÓ रहंेगे ठाकुरजी

15 दिन होम ‘क्वारंटीनÓ रहंेगे ठाकुरजी

उदयपुरJun 24, 2021 / 12:19 pm

प्रमोद कुमार सोनी

15 दिन होम ‘क्वारंटीनÓ रहंेगे ठाकुरजी

15 दिन होम ‘क्वारंटीनÓ रहंेगे ठाकुरजी
आज होगा शाही स्नान
उदयपुर, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सेक्टर 7 स्थित जगन्नाथ धाम में भी ठाकुर जी को स्नान कराया जाएगा।
जगन्नाथ धाम सेक्टर -7 के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा, बलराम और सुदर्शन चक्र को गंगाजल, केशर, तुलसी, इत्र का मिश्रण महास्नान करवाएंगे। इसके बाद भगवान को आम का भोग लगाया जाएगा। महा स्नान से भगवान अस्वस्थ होने पर ठाकुरजी के दर्शन बंद रहेंगे। 15 दिन के लिए विश्राम में रहेंगे। इस दौरान ठाकुरजी को औषधीय गुणों युक्त काढ़े का भोग लगाया जाएगा। भगवान को पूर्णतया स्वस्थ होने में लगभग पंद्रह दिन लगेंगे। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकम के दिन सुबह करीब 11 बजे भगवान का प्राकट्य होगा। इस अवसर पर भगवान नव यौवन के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। भगवान के पाकट्य पर 36 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। बता दें कि भगवान द्वितीया को रथ में बिराजकर नगर भ्रमण पर निकलते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.