उदयपुर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भाजयुमो ने न‍िकाली तिरंगा यात्रा, देखेंं तस्‍वीरें…

7 Photos
Published: August 15, 2018 09:18:06 am
1/7

इस दौरान कटारिया ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए युवाओं के साथ गोल्फ कार्ट में बैठकर साथ चले।

2/7

तिरंगा यात्रा में महापौर चन्द्र सिंह कोठारी,यूआईटी चेयरमैन रवीन्द्र श्रीमाली, जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व प्रदेश मंत्री प्रमोद सामर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमसिंह शक्तावत, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री अलका मून्दड़ा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी शामिल थे।

3/7

भाजयुमो के महामंत्री मोहन गुर्जर ने बताया कि जिलाध्यक्ष गजेन्द्र भण्डारी के नेतृत्व में तिरंगा मार्च निकाला गया।

4/7

 

रैली के नगर निगम पहुंंचने पर गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसी रैलियों के आयोजन से युवाशक्ति में सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत होती है।देशभक्ति और तिरंगे के प्रति भाव पैदा करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन एक अच्छा प्रयास है।

5/7

तिरंगा यात्रा टाउन हाल से शुरू हुई ओर शहर के विभिन्न मार्गो से होते पुन: नगर निगम पर पहुच कर समापन हुआ।

6/7

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष चंचल अग्रवाल, अतुल चण्डालिया, दिनेश धाबाई, लक्ष्मण मीणा, अमृत मेनारिया, मण्डल महामंत्री देवीलाल सालवी, भाजयुमो जिला महामंत्री गोपाल जोशी, मोहन गुर्जर, नितिन जैन, कुन्दन चौहान, दीपक जोशी सहित कई भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

7/7

यात्रा में युवाओं ने देशभक्ति के गानों की धुन पर थिरकते हुए व भारत माता के जयकारों के नारे लगाते हुए चल रहे थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.