उदयपुर

उदयपुर में कांग्रेसी एक मंच पर, बोले युवा के हाथ में हो अध्यक्ष की कुर्सी

पीसीसी महासचिव व उदयपुर प्रभारी मीणा से मिले कांग्रेसी नाम सुझाया फतह सिंह का

उदयपुरJan 15, 2021 / 11:18 am

Mukesh Hingar

उदयपुर के कांग्रेस के प्रभारी के समक्ष अपनी बात रखते कांग्रेसजन।

उदयपुर. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व उदयपुर कांग्रेस के प्रभारी लखन मीणा से गुरुवार को मिले और कहा कि उदयपुर शहर कांग्रेस की कमान युवा के हाथ में दी जाए ताकि कांग्रेस मजबूत हो सके।
मीणा से मिले कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से लगातार तीन बार ब्लॉक अध्यक्ष रहे एवं राजस्थान बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ का नाम शहर कांग्रेस का अध्यक्ष के लिए दिया। साथ ही राजनीतिक नियुक्तियों में बूथ-वार्ड से लगातार वर्षों से कार्यरत कार्यकर्ताओं को मनोनीत करने का आग्रह भी किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश श्रीमाली, बाबूलाल जैन, राजकुमार श्रीमाली, शारदा रोत, सीमा पंचोली, पार्षद अरुण टांक, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, मोहसिन खान, पार्षद लोकेश गौड़, प्रशांत श्रीमाली, गिरीश भारती, रवि तरवाड़ी, हिदायतुल्लाह, दीपिका चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सिद्धार्थ सोनी, विनोद जैन सहित कई पार्षद शामिल थे।

भाजपा-कांग्रेस जिनको चुनाव लड़ाएगी उनको इशारा किया

उदयपुर. तीन नगर पालिका चुनाव के नामांकन की शुक्रवार अंतिम तिथि लेकिन गुरुवार देर रात तक भाजपा व कांग्रेस दोनों ने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की। दोनों दलों की ओर से वैसे तो संभावित प्रत्याशियों को इशारा कर दिया गया है कि वे नामांकन के लिए तैयार रहे। दोनों पार्टियां एक-दूसरे की सूची का इंतजार कर रही है। दूसरी तरफ भाजपा ने एक बार तो पैनल के नाम वाले दावेदारों को भी नामांकन की पूरी तैयारी के लिए कह दिया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.