scriptVIDEO : जलजला लाने वाले गहलोत के मंत्री से कांग्रेसियों ने कहा पहले अच्छा अध्यक्ष लाओ | udaipur congress vivad-pcc rajasthan congress news-udr-gopal sharma | Patrika News

VIDEO : जलजला लाने वाले गहलोत के मंत्री से कांग्रेसियों ने कहा पहले अच्छा अध्यक्ष लाओ

locationउदयपुरPublished: Sep 21, 2019 06:44:17 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

बोले टिकट गलत बंट गए तो नहीं बन सकता बोर्ड

VIDEO : जलजला लाने वाले गहलोत के मंत्री से कांग्रेसियों ने कहा पहले अच्छा अध्यक्ष लाओ

VIDEO : जलजला लाने वाले गहलोत के मंत्री से कांग्रेसियों ने कहा पहले अच्छा अध्यक्ष लाओ

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. एक दिन पहले उदयपुर कांग्रेस में जलजला लाने की बात कहते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाले प्रभारी मंत्री भंवरलाल मेघवाल से उदयपुर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को मुलाकात कर कहा कि यहां कांग्रेस का अध्यक्ष लाओ ताकि चुनाव में कोई नेतृत्व करने वाला तो हो। सर्किट हाउस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेश श्रीमाली, उदयपुर शहर कांग्रेस का महामंत्री राजीव सुहालका, खुबीलाल मेनारिया, ब्लॉक अध्यक्ष फतहसिंह राठौड़, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहसिन खान सहित कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मेघवाल से मिले। सुहालका ने कहा कि उदयपुर शहर में अभी पार्टी के प्रति माहौल है, जनता बदलाव चाहती है, उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा अस्वस्थ है तो नया अध्यक्ष लगाया जाए ताकि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ सके। श्रीमाली ने कहा कि अध्यक्ष शर्मा का सम्मान करते है लेकिन हमे बोर्ड बनाना है ऐसे में अध्यक्ष तो लगाना होगा नहीं तो हम चुनाव कैसे जीतेंगे। पदाधिकारियों ने इतना तक कहा कि अपने लोगों को टिकट बांटने का खेल नहीं हो जाए नहीं तो जीतने वाली बाजी हार जाएंगे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि पूरी बात आपकी आगे पहुंचा देंगे।
….
पार्टी हित के लिए बोल हम : राजीव
हम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंत्रीजी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि निगम चुनाव में ढंग से टिकट बंट जाए। हम बोर्ड बनाने की स्थिति में है, ऐसे समय अध्यक्ष की अस्वस्थता है तो पार्टी को जिम्मेदारी देेन की व्यवस्था करनी चाहिए। नेतृत्व के साथ टिकटों का वितरण अच्छा हो जाएगा तो परिणाम अच्छा आएगा।
– राजीव सुहालका, महामंत्री डीसीसी
खुजली तो मचती है : गोपाल
मैने जिनको पदाधिकारी बनाया है वे यह कोशिश कर रहे है, वे जयपुर भी गए है, मुझे ऐसी सूचना मिली है। खुजली तो मचती है, सब अपना प्रयास करें। मै तो इतना जानता हूं कि मै पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा हूं, मै अस्वस्थ था तब भी हमारे वरिष्ठ त्रिलोक पूर्बिया को जिम्मेदारी दी और सब कार्य उन्होंने किए है। मै मानता हूं बदलाव होना चाहिए लेकिन यह समय पार्टी के लिए काम करने का है, बाकी बाकी बाद में हो जाएगी।
– गोपाल शर्मा, अध्यक्ष शहर कांग्रेस
हाईकमान का काम है
हां मुझसे कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिले। मैने उनकी भावनाएं समझ ली है। पीसीसी को अवगत करवा दूंगा बाकी यह काम हाईकमान का है, मेरा नहीं। अभी हमारा फोकस नगर निगम उदयपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है।
– मा. भंवरलाल मेघवाल, प्रभारी मंत्री उदयपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो