scriptकार से मिले 8 लाख रुपए, फतहनगर के दो जने गिरफ्तार | udaipur crime news | Patrika News

कार से मिले 8 लाख रुपए, फतहनगर के दो जने गिरफ्तार

locationउदयपुरPublished: Jun 24, 2021 04:25:16 pm

Submitted by:

Pankaj

नाकाबंदी के दौरान प्रतापनगर थाना पुलिस ने पकड़ा

कार से मिले 8 लाख रुपए, फतहनगर के दो जने गिरफ्तार

कार से मिले 8 लाख रुपए, फतहनगर के दो जने गिरफ्तार

उदयपुर. प्रतापनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 8 लाख 4 हजार पांच सौ रुपए और दो लाख का चैक बरामद किया। नकदी के बारे में संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दे पाने पर पुलिस ने इसे अपराध से संबंधित माना। पुलिस ने फतहनगर के दो जनों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि हाइवे पर घाटावाला माताजी के पास नाकाबन्दी की। इस दौरान डबोक की तरफ से कार आई। जिसे रुकवाकर तलाशी ली गई। कार के डेश बोर्ड और पीछे की सीट पर अलग-अलग थैलियों में दो हजार, पांच सौ, दो सौ और सौ-सौ के नोट के बंडल मिले। साथ ही 2 लाख का चैक भी मिला। कार चालक फतहनगर एलआईसी रोड वाली गली निवासी विरेन्द्र सिंह पुत्र शंकर सिंह और उसके साथी वार्ड नम्बर 12 फतहनगर निवासी शुभम पुत्र गोपाल कृष्ण अग्रवाल को गिरफ्तार किया।
कार की तलाशी में मिले रुपए के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। कार के कागजात भी नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने राशि को अपराध से संबंधित माना। पुलिस बरामद रुपए के संबंध में जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार करने के बाद कार को एमवी एक्ट में जब्त किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो