scriptफर्जी दस्तावेज बना जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार | udaipur crime news | Patrika News

फर्जी दस्तावेज बना जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

locationउदयपुरPublished: Aug 04, 2021 01:22:17 pm

Submitted by:

Pankaj

एक साल से फरार था इनामी आरोपी, जिसकी मृत्यु 22 साल पहले हुई, उसका बना दिया समझौता पत्र

फर्जी दस्तावेज बना जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेज बना जमीन हड़पने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर. हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक साल से फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी रजिस्ट्री मामले में वांछित था। इस मामले में पहले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

थानाधिकारी रामसुमेर मीणा ने बताया कि फर्जी रजिस्ट्री कराने में सहयोग कर 9 लाख रूपए लेने वाले व प्रकरण में फरार 5000 का इनामी आरोपी लवली स्टेट, न्यू केशव नगर निवासी विपिन कोठारी उर्फ विक्कु पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया गया।
यह था मामला
अन्जादर कच्छ (गुजरात) निवासी मुकेश पुत्र सवचन्द्र मगनलाल मेहता से 13 मई 2020 रिपोर्ट मिली थी। बताया कि उसके पिताजी का नाम सवचन्द्र मगनलाल मेहता है। जिनका देहान्त 9 जुलाई, 1998 को हो गया था। उनके नाम यूआईटी की ओर से भूखण्ड आवंटित था। जिसका अलोटमेन्ट फरवरी 1996 में जारी किया गया था। पिताजी का स्वर्गवास 9 जुलाई, 1998 को हो गया। इस जायदाद के सम्बंध में फर्जी कागजात बना दिए गए। उप पंजीयन कार्यालय के समक्ष 20 जनवरी, 2020 को भूखण्ड की रजिस्ट्री की गई। फर्जी कागजात बनवाकर समझौता किया गया है। समझौते में जो फोटो लगाया, वह पिताजी का नहीं है और ना ही गवाही देने वाले हमारे भाई है।
कर दिया था 6.21 करोड़ का सौदा
प्रार्थी के पिता सवचन्द 1970 में रेलवे में कॉन्ट्रेक्टर थे। उन्होंने यूआईटी से भूखण्ड आवंटन लिया था। इसके बाद 1998 में उनकी मृत्यु हो गई। इस दरमियान प्लॉट खाली पड़ा रहा तब आरोपियों ने मृतक सवचन्द के स्थान पर अन्य व्यक्ति को खड़ाकर नगर निगम से फर्जी पट्टा प्राप्त किया। फर्जी व्यक्ति की ओर से अनिल सिंह के नाम रजिस्ट्री करा 6 करोड़ 21 लाख का सौदा कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो