script12 दिन खुला रहने के बाद लिंक नहर का गेट किया बंद | udaipur crime news | Patrika News

12 दिन खुला रहने के बाद लिंक नहर का गेट किया बंद

locationउदयपुरPublished: Sep 27, 2021 12:29:56 am

Submitted by:

Pankaj

फतहसागर का लेवल 4 इंच बढ़ा

12 दिन खुला रहने के बाद लिंक नहर का गेट किया बंद

12 दिन खुला रहने के बाद लिंक नहर का गेट किया बंद

उदयपुर. बीते दिनों से बने हुए बरसात के क्रम से झीलों में पानी की आवक जारी है। लगातार आवक से जहां पिछोला झील लबालब होकर छलकने को आतुर है, वहीं फतहसागर का स्तर पर भी लगातार बढ़ रहा है। पिछोल से फतहसागर में पानी डालने वाली लिंक नहर का गेट भी रविवार शाम को बंद कर दिया गया। ऐसे में रविवार शाम तक पिछोला महज 3 इंच खाली रही। संभावना जताई गई है कि सोमवार शाम तक स्वरूप सागर से पानी छलक जाएगा।
लिंक नहर बंद करने से फतहसागर में हो रही आवक रविवार शाम 6 बजे रुक गई। अब महज मदार से ही भरा फतहसागर में पानी पहुंच रहा है। मदार से भी आवक कुछ बढ़ी, जिससे रविवार शाम तक 24 घंटे में जल स्तर 4 इंच बढ़ा। अब तक फतसागर में पानी डालने के लिए लिंक नहर का गेट 12 दिन तक खुला रहा, जिससे बड़ी मात्रा में पानी पिछोला से फतहसागर में समाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो