scriptबस में सफर करो तो ऐसी महिलाओं से रहो बच के…. | udaipur crime news | Patrika News

बस में सफर करो तो ऐसी महिलाओं से रहो बच के….

locationउदयपुरPublished: Jan 13, 2019 09:41:33 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

बस में सफर करो तो ऐसी महिलाओं से रहो बच के….

shav mila

Azamgarh crime

बस में सफर करो तो ऐसी महिलाओं से रहो बच के….

उदयपुर . आमेट से उदयपुर आ रही बस में महिलाओं ने एक सेल्समैन के बैग से 17 ग्राम सोने के टॉप्स की डिब्बी पार कर ली।
पुलिस ने बताया कि कृष्णा विहार कॉलोनी केशवनगर निवासी राकेश पुत्र गिरधारी लाल बापना व्यापार के सिलसिले शनिवार को गहने लेकर आमेट गया था। दोपहर 3.30 बजे वह आमेट से रोडवेज बस में लौट रहा था। भुवाणा के निकट उतरने से पूर्व बस के गेट पर उसके साथ तीन-चार महिलाएं खड़ी हो गई। उन्होंने धक्का मुक्की करते हुए उसके बैग में रखे जेवरातों में सोने के टॉप्स की एक डिब्बी निकाल ली। बापना का कहना था कि उसे बस से उतरते ही डिब्बी गायब होने का पता चल गया। उसने कंडक्टर को कॉल कर महिलाओं के बारे में पूछा, तब तक महिलाएं रास्ते में उतर चुकी थी। बापना ने भुवाणा से फतहपुरा चौराहा, साइफन मार्ग तक महिलाओं को ढूंढ़ा लेकिन पता नहीं चला। उसके बाद उसने सुखेर थाने में पहुंच कर चोरी का मामला दर्ज करवाया।

ट्रेंडिंग वीडियो