scriptबैठक में बोले पदाधिकारी, जाजम उठाने वालों की सुनेंगे तो मजबूत हो सकती है कांग्रेस | Udaipur district Congress committee meeting in udaipur | Patrika News

बैठक में बोले पदाधिकारी, जाजम उठाने वालों की सुनेंगे तो मजबूत हो सकती है कांग्रेस

locationउदयपुरPublished: Jun 17, 2019 03:16:02 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

रघुवीर बोले-पुनर्गठन का काम कलक्टर से कराना थानगर निगम के वार्डों के पुनर्गठन की बैठक में बोले कांग्रेसी

congress

congress

उदयपुर . लोकसभा चुनाव की हार के बाद नगर निगम चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत और जिताऊ तभी बनाया जा सकता है, जब जाजम उठाने वाले कार्यकर्ताओं को सुना जाए और उसको सम्मान दिया जाए। यह बात रविवार रात को शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से वार्डों के पुनर्गठन को लेकर अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कही। बैठक में वार्ड पुनर्गठन पर चर्चा चल ही रही थी, तभी एक कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे पहले कार्यकर्ता की सुनी जाए, उसके काम हो और उसका सम्मान हो। इस बात का बैठक में बैठे अन्य ने भी समर्थन किया।
बैठक में कांग्रेस सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार-जीत तो होती रहती है लेकिन सभी कार्यकर्ताओं का आभार। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड पुनर्गठन कार्य का जिम्मा नगर निगमों के बजाय जिला कलक्टरों को देना चाहिए था। उन्होंने यह बात स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल तक भी पहुंचाई है। शहर कांग्रेस के संगठन महामंत्री अरुण टांक ने सीमांकन और पुनर्गठन पर सभी को जनसंख्या तथा मत संख्या के आधार पर अपनी बात रखी। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया का नाम नगर निकाय चुनाव के संयोजक के लिए रखा गया तो एक कार्यकर्ता ने इसका खुलकर विरोध किया। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा, पंकज शर्मा, डॉ. मधुसूदन शर्मा, रियाज हुसैन, गोपाल नागर, गणेश डागलिया, लक्ष्मीनारायण पंड्या आदि उपस्थित थे।
ग्रामीण विधानसभा की बैठक
उदयपुर ग्रामीण विधानसभा की बैठक सेक्टर 11 में हुई। बैठक में आगामी पंचायत राज के चुनावों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पूर्व विधायक सज्जन कटारा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा, ब्लॉक अध्यक्ष ओनार सिंह सिसोदिया, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वरदास वैष्णव व सरपंच विमल भादविया उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो