script

चार माह के लिए मांगलिक आयोजनों पर विराम

locationउदयपुरPublished: Jul 13, 2019 05:09:07 pm

Submitted by:

Pramod pramod soni

चार माह के लिए मांगलिक आयोजनों पर विराम- देवशयनी एकादशी पर हुए अनुष्ठान
 

jagdish mandir

चार माह के लिए मांगलिक आयोजनों पर विराम

प्रमोद सोनी / उदयपुर . शहर के मंदिरों में शुक्रवार को देवशयनी एकादशी मनाई गई। इस अवसर पर कीर्तन के साथ ही विभिन्न आयोजन हुए। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। इसके साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लग गया।जगदीश मंदिर में शुक्रवार को एकादशी पर ठाकुरजी को पंचामृत स्नान करवाया गया। प्रभु को छोगा व अमरशाही पाग का विशेष शृंगार धराया गया। पुजारी हुकमराज व रामगोपाल ने बताया कि दोपहर में ठाकुरजी को राजभोग धराया गया। देवशयनी की कथा का वाचन हुआ। दिनभर भजन-कीर्तन हुए। बताया कि एकादशी से ठाकुरजी को मुकुट धारण नहीं कराया जाता है। देवशयनी एकादशी से ठाकुरजी शयन में चले जाते हैं। इस दौरान चार माह तक मांगलिक कार्य नहीं होते। दीपावली के बाद आने वाली देव उठनी एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू होंगे।—-सावन भादो मनोरथ के दर्शनदेवशयनी एकादशी पर शुक्रवार को श्रीनाथजी की हवेली स्थित श्रीनाथ मंदिर में सावन-भादो मनोरथ धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के अधिकारी कैलाश पुरोहित ने बताया कि प्रभु को मोगरों की कलियों का विशेष शृंगार धराया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी मदनमोहनजी को काली छतरी में फ व्वारे व सघन कुंज के सावन भादो मनोरथ में विराजित किया गया। ठाकुरजी को विविध सामग्री का भोग धराया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो