पर्यावरण के लिए बढ़े कदम, फाल्गुनी बयार में दिवाली सा उत्सव
फतहसागर पर पर्यावरण बचाने की पत्रिका की मुहिम में आगे आए शहरवासी
उदयपुर
Updated: March 07, 2022 03:07:38 am
उदयपुर. अनुपम प्राकृतिक छटा और फतहसागर किनारे मद्दम रोशनी के बीच शहरवासियों ने पर्यावरण-झील बचाओ के गुंजायमान संदेश के साथ पूरे वातावरण को जोश व जुनून से भर दिया। मौका था राजस्थान पत्रिका समूह के 67 वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पर्यावरण व झील बचाओ अभियान के तहत निकाले गए केंडल मार्च का। शहर की हृदयस्थली फतहसागर पर निकाले गए केंडल मार्च में बच्चों से लेकर बड़ों ने भाग लिया और शहरवासियों को पर्यावरण व झील बचाने का संदेश देते हुए जागरुकता पैदा की।
पत्रिका की ओर से पर्यावरण व झील-ताल द्मब को बचाने को लेकर चलाई गई मुहिम के तहत शाम छह बजे विभिन्न संगठन, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी व शहरवासी मोतीमगरी गेट पर जुटे। हाथों में तख्तियां लेकर वे पर्यावरण बचाने का संदेश देते आगे बढ़े। मोतीमगरी गेट पर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, सुखाडिय़ा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमेरिका ङ्क्षसह, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस.सारंगदेवोत ने फ्लेग ऑफ किया। खुद अधिकारी केंडल मार्च में शामिल होते हुए जब आगे बढ़े तो कई लोग व पर्यटक स्वत: ही शामिल हो गए। केंडल मार्च के सबसे आगे नन्हे मुन्ने स्केङ्क्षटग करते हुए चल रहे थे तो पीछे स्काउट, स्कूली, कॉलेज के छात्र, होमगार्ड व पुलिस के जवान तथा विभिन्न संगठन पर्यावरण बचाओ के नारे लगा रहे थे। पूरे रास्ते स्कूल छात्र हाथों में तख्तियां व केंडल लेकर पर्यावरण जागरुकता का संदेश देते रहे। केंडल मार्च इतना लम्बा था कि उसका एक छोर झील के झरने वाले स्थान पर था तो दूसरा मुंबइयां बाजार तक। फतहसागर पाल पर पहुंचने पर ब्रिगेडियर रामाकृष्णन, कर्नल दिलीप ङ्क्षसह राठौड़, व पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरी ने फ्लेग इन किया। राजस्थान पत्रिका उदयपुर के संपादक संदीप पुरोहित ने पत्रिका के पर्यावरण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
अभियान की अधिकारियों ने की सराहना
फतहसागर की पाल पर पहुंचने पर संभागीय आयुक्त व अन्य अधिकारियों ने पर्यावरण जागरुकता का संदेश देते हुए पत्रिका के झील-तालाब व पर्यावरण को बचाने के लिए चलाए गए अभियान की सराहना की। उन्होंने जनता का आह्नान किया कि वे पर्यावरण, झील, तालाब, पहाड़ों को बचाने को ज्यादा से ज्यादा आगे आएं। इस दौरान सभी अतिथियों, शहरवासियों व बच्चों ने फ्लेक्स पर पर्यावरण बचाने के संदेश देते हुए हस्ताक्षर भी किए।

पर्यावरण के लिए बढ़े कदम, फाल्गुनी बयार में दिवाली सा उत्सव
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
