scriptदीपावली पर नहीं था पटाखों का शोर तो प्रदूषण घटा | udaipur latest news, udaipur deepwali news, -diwali-crackers- | Patrika News

दीपावली पर नहीं था पटाखों का शोर तो प्रदूषण घटा

locationउदयपुरPublished: Nov 20, 2020 10:59:21 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

सामान्य दिनों से तो दीपावली पर ज्यादा था

दीपावली पर नहीं था पटाखों का शोर तो प्रदूषण घटा

दीपावली पर नहीं था पटाखों का शोर तो प्रदूषण घटा

मुकेश हिंगड़ /उदयपुर. दीपावली पर इस बार आतिशबाजी पर प्रतिबंध का असर साफ तौर पर प्रदूषण पर दिखने को मिला। आतिशबाजी नहीं होने से इस बार दीपावली इको फ्रेंडली रही और शहर की आबोहवा में यह प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से प्रदूषण की जो मॉनिटरिंग दीपावली के दिन और उससे पहले की गई उसमें स्पष्ट तौर पर अच्छे परिणाम सामने आए है। इसी प्रकार लॉकडाउन के दौरान तो उदयपुर की आबोहवा में बड़ा सुधार हुआ था।
राज्य सरकार की पाबंदी के बाद प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से चलाई मुहिम और प्रशासन की सख्ती से इस बार पटाखों का शोर नहीं रहा, उसी का परिणाम वायु व ध्वनि प्रदषूण पर साफ तौर पर दिखने को मिला है। प्रदूषण नियंत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने बताया कि शहर में जनता की भागीदारी भी इस मुहिम में पूरी मिली और अच्छे परिणाम सामने आए है। इधर, सुखाडिय़ा विवि के साइंस कॉलेज के प्रो. देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि दीपावली पर प्रदूषण का स्तर पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है। आतिशबाजी पर रोक का सार्थक परिणाम सामने आया है।

सामान्य दिनों की अपेक्षा 4 से 6 डेसिबल ज्यादा

दिवाली के दिन ध्वनि प्रदूषण पिछले कुछ सालों की अपेक्षा सबसे कम दर्ज हुआ, लेकिन यह सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक जरूर था। सामान्य दिनों में उपकरणों से दीपावली से एक सप्ताह पहले 9 नवंबर की रात ध्वनि का स्तर मापा गया।

ध्वनि प्रदूषण का पैमाना

स्थान… 9 नवंबर 2020… दीपावली के दिन…

एमबी हॉस्पिटल 66.68… 70.4
सूरजपोल… 70.96… 76.0

अम्बामाता… 69.38… 71.93
(शाम 6 से रात 12 बजे तक, आंकडे डेसीबल में)

वायु प्रदूषण का पैमाना (आरएसपीएम)
स्थान… 9 नवंबर 2020… दीपावली के दिन…
टाउनहॉल… 141… 153

अम्बामाता… 177.66… 130.41
प्रदूषण मंडल कार्या…199… 211.6

वायु प्रदूषण का पैमाना (हवा में एसओ2)

स्थान… 9 नवंबर 2020… दीपावली के दिन…

टाउनहॉल… 51.79… 57.3
अम्बामाता… 39.93… 52.05
प्रदूषण मंडल कार्या… 45.38… 55.6

उदयपुर : दो दीपावली की ऑवरऑल तुलना

पेरामीटर… वर्ष 2019… वर्ष 2020

पीएम10… 169.3075… 140.82
पीएम2.5… 86.895… 67.0925

सीओ… 1.2625… 0.99
एनओएक्स… 57.6275… 51.64

एसओ2… 10.885… 12.895
ओ3… 31.11… 48.31
(जैसा सुविवि के प्रो. देवेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो