लोहड़ी व लाल लोई पर्व 13 को कोविड- 19 के कारण सीमित होंगे कार्यक्रम
लोहड़ी व लाल लोई पर्व 13 को
कोविड- 19 के कारण सीमित होंगे कार्यक्रम

प्रमोद सोनी / उदयपुर , सिख समाज के lohadi parv लोहड़ी और सिंधी समाज के लाल लोई का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा। कोविड - 19 के कारण इसबार यह त्यौहार सादगी के साथ मनाए जाएंगे। कोरोना गाइड लाइन के तहत यह कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सभी कार्यक्रम सीमित होंगे।
सिख समाज के गुरुद्वारे में lohadi parv लोहड़ी पर्व पर शबद - कीर्तन होंगे वही हर साल होने वाला बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इसबार सीमित ही होगा। इधर सिंधी समाज के लोग अपनी अपनी कॉलोनियों में लाल लोई मनाएगा। lohadi parv लोहड़ी व लाल लोई पर होने वाले सामुहिक भोज व प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी नही होंगे। वही गुरुद्वारे पर विधुत सजावट नही की गई है।
सिख कॉलोनी पार्क में रात 8 बजे जलाई जाएगी लोहड़ी लोगों को एकत्रित नही होने देंगे
गुरुद्वारा सचखण्ड रविन्द्र पाल कप्पू ने बताया गुरुद्वारे के बाहर फ्लाईऑवर का कार्य चलने के कारण गुरुद्वारे के पीछे सिक्ख कालोनी के पार्क के पास लोहड़ी जलायी जायेगी। | गुरूद्वारा अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा ने बताया कि शाम 6 बजे से शबद कीर्तन होगा व बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा | लोहड़ी प्रव्जलित होने के बाद समाज के लोग पूजा करके चले जाएंगे व नये जोडे लोहड़ी के चारो तरफ चक्कर काट कर आशीर्वाद प्राप्त करगें | इस दौरान ज्यादा लोग इकट्ठे नही होंगे | लोग आते जायेंगे व जाते जायेंगे।
पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर समिति
सिन्धुधाम में लाललोई उत्सव 13 को
कोविड के कारण नहीं लगाएंगे व्यंजनों परसाद के स्टाल
हमेशा की तरह इस वर्ष भी पूज्य सिन्धी पंचायत जवाहर नगर समिति व जवाहर नगर युवा सेवा समिति और मन्दिर की महिलाओं के संयुक्त तत्वाधान में सिमित संख्या में सिन्धुधाम जवाहर नगर में लाललोई उत्साह से मनाया जाएगा। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना के तहत आयोजन होगा।
अब पाइए अपने शहर ( Udaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज