scriptकटारिया ने गिनाए कमजोर वार्ड, बोला बांटो जिम्मेदारियां ताकि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आए | udaipur nagr nigam- rajasthan local body election 2019-gulab katatia- | Patrika News

कटारिया ने गिनाए कमजोर वार्ड, बोला बांटो जिम्मेदारियां ताकि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आए

locationउदयपुरPublished: Nov 11, 2019 01:02:34 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

नगर निगम चुनाव 2019
 

कटारिया ने गिनाए कमजोर वार्ड, बोला बांटो जिम्मेदारियां ताकि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आए

कटारिया ने गिनाए कमजोर वार्ड, बोला बांटो जिम्मेदारियां ताकि रिजल्ट भाजपा के पक्ष में आए

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी की नगर निगम चुनाव कौर कमेटी की बैठक रविवार को पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर विस में प्रतिपक्ष नेता गुलाब चंद कटारिया अध्यक्षता में हुई । कटारिया ने प्रत्येक वार्ड के प्रभारियों से वार्ड की स्थिति की जानकारी ली व कमजोर वार्डो में अतिरिक्त प्रभारी लगाने के निर्देश दिए। कटारिया ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरी ताकत के साथ हमारे विकास की बात लेकर मैदान में जाएं। चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि सोमवार को सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्डो में पर्चिया बांटेगे। बैठक में जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, कुंतीलाल जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश भटट्, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, महामंत्री प्रेम सिंह शक्तावत, प्रदेश मंत्री अलका मुंंदडा आदि ने विचार रखे। चुनाव मीडिया प्रभारी लोकेश द्विवेदी ने बताया कि 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे नगर निगम प्रांगण से वाहन रैली निकाली जाएगी।
कटारिया की नुक्कड सभा 12—13 नवम्बर को
12 नवम्बर मंगलवार को सायं 05 बजे सुभाष चैराहा मल्ला तलाई, सायं 06 बजे घंटाघर , 07 बजे विवि मार्ग स्थित बेकनी पुलिया पर, 13 नवम्बर को सायं 05 बजे मादडी चैराहा, 06 बजे सेक्टर 11 गवरी चैक, 07 बजे सुन्दरवास चैराहे पर कटारिया नुक्कड सभा को सम्बोधित करेगे।
एससी मोर्चा सम्मेलन 13 नवम्बर बुधवार को
चुनाव प्रभारी प्रमोद सामर ने बताया कि 13 नवम्बर बुधवार को प्रातः 10.30 बजे शोभागपुरा स्थित अषोका ग्रीन में एसी मोर्चा के र्यकर्ताओं का सम्मेेलन होगा जिसमें केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। 13 नवम्बर बुधवार को प्रातः 10.30 बजे भागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोेजित किया जायेगा जिसमें राजसमंद सांसद दीया कुमारी महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगी।
विशाल वाहन रेली 14 नवम्बर को
नगर निगम चुनाव मिडिया प्रभारी लोकेश द्विवेदी ने बताया कि 14 नवम्बर को दोपहर 3 बजे नगर निगम प्रांगण से विशाल वाहन रेली निकाली जायेगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती पुंनः नगर निगम पहुंचेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो