जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयार है उदयपुर-नायडू
उदयपुरPublished: Dec 02, 2022 09:36:00 am
- विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने ली तैयारी बैठक


जी-20 शेरपा बैठक के लिए तैयार है उदयपुर-नायडू
जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू गुरुवार को उदयपुर दौरे पर रहे। नायडू ने उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लिया और कहा कि जी-20 शेरपा की पहली बैठक के लिए उदयपुर पूरी तरह तैयार है। संयुक्त सचिव नगराज नायडू, ने संभागीय आयुक्तालय में संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट तथा जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने जी 20 के संभागियों के लाइजनिंग अधिकारियों एवं स्थानीय जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियां की समीक्षा की। इस दौरान समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों ने अपने दायित्व और तैयारियों के बारे में जानकारी दी।