scriptहादसे के बावजूद निगम नहीं दे रहा ध्यान, खंभे गिरते जा रहे, लोग सहमे से चल रहे | udaipur news | Patrika News

हादसे के बावजूद निगम नहीं दे रहा ध्यान, खंभे गिरते जा रहे, लोग सहमे से चल रहे

locationउदयपुरPublished: Jul 14, 2019 01:24:20 pm

Submitted by:

Dhirendra

बडग़ांव पंचायत समिति के वरड़ा गांव में बिजली का खंभा गिरने Power pole down से दो बच्चों की मौत के बाद भी निगम सबक नहीं ले रहा है। कमजोर बेस पर खड़े खंभों को बदलने की पहल अब तक नहीं की गई है। ऐसे में आए दिन खंभे नीचे गिर रहे हैं। धार पंचायत के बडग़ा में शनिवार सुबह बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। इस खंभे पर छोटा ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। शुक्र है कि खंभा गिरने के दौरान नीचे कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

udaipur

हादसे के बावजूद निगम नहीं ले रहा सबक!

धीरेंद्र् जोशी/उदयपुर. बडग़ांव पंचायत समिति के वरड़ा गांव में बिजली का खंभा गिरने से दो बच्चों की मौत के बाद भी निगम सबक नहीं ले रहा है। कमजोर बेस पर खड़े खंभों को बदलने की पहल अब तक नहीं की गई है। एेसे में आए दिन खंभे नीचे गिर रहे हैं। धार पंचायत के बडग़ा में शनिवार सुबह बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया। इस खंभे पर छोटा ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। शुक्र है कि खंभा गिरने के दौरान नीचे कोई नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह अचानक खंभा भरभरा कर नीचे गिर गया। इस दौरान यहां से गुजर रहे लोग दूर खड़े हो गए। घटना के समय खंभे के नीचे कोई व्यक्ति और वाहन होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। खंभा गिरने की सूचना गांव के सरपंच ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी। इस पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोपहर तक खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की।
न बारिश न तेज हवा फिर क्यों गिरा

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय हवाएं तो चल रही थी, लेकिन इतनी तेज हवा भी नहीं थी कि बिजली का खंभा नीचे गिर जाए। इधर घटना से पूर्व बारिश भी नहीं हुई। एेसे में खंभे की गुणवत्ता और इसके बेस को लेकर सवाल खड़े होत हैं।
वर्जन…

मेरे पास गांव के सरपंच का फोन आया था। इस पर कर्मचारी मौके पर गए और नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई।
– पियूष जैन, सहायक अभियंता, बडग़ांव।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो