रिद्धि-सिद्धि दायक है श्री चौसट रिद्धि विधान : आचार्य वर्धमान सागर
उदयपुरPublished: May 12, 2023 10:53:39 pm
- वर्धमान सागर ससंघ का सेक्टर-5 में हुआ प्रवेश
- दो दिवसीय विधान शुरू हुआ


रिद्धि-सिद्धि दायक है श्री चौसट रिद्धि विधान : आचार्य वर्धमान सागर
उदयपुर. आचार्य वर्धमान सागर संसघ का सेक्टर-5 िस्थत श्री शांतिनाथ दिगम्बर जिन चेत्यालाय में शुक्रवार को मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष मदन लाल गंगवाल व महामंत्री सुमति लाल वालावत ने बताया कि आचार्य ससंघ ने सुबह 6.30 बजे सेक्टर-4 के नागेंद्रा भवन से विहार किया। सेक्टर-5 के समाज ने उनकी अगवानी की और शोभायात्रा के रूप में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जिन चेत्यालाय लाया गया। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। बैंड की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह आचार्य के पाद प्रक्षालन एवं आरती की गई। मंदिर पहुंचने पर कमेटी की ओर से आचार्य के पाद प्रक्षालन कर आरती की गई।