उदयपुर से 1789 वरिष्ठजन जाएंगे तीर्थ यात्रा पर
उदयपुरPublished: May 25, 2023 10:42:19 pm
- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2023
- कलक्टर ने निकाली शेष प्रतीक्षारत यात्रियों की लॉटरी


उदयपुर से 1789 वरिष्ठजन जाएंगे तीर्थ यात्रा पर
उदयपुर. देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तिर्थ यात्रा योजना-2023 की लॉटरी गुरुवार को डीओआईटी सभागार में निकाली गई। इसमें 1789 वरिष्ठजनों का चयन हुआ। जो इसी वर्ष यात्रा पर जाएंगे। वरिष्ठजनों की लॉटरी कलक्टर ताराचंद मीणा ने निकाली। इस मौके पर जिला परिषद सीईओ सलोनी खेमका, एसीईओ विनय पाठक, डीओआईटी की संयुक्त निदेशक शीतल अग्रवाल सहित देवस्थान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त उदयपुर जतिन कुमार गांधी ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से कुल 1789 लोगों का चयन किया गया। इनमें 1610 वरिष्ठ नागरिक ट्रेन से एवं 179 यात्री हवाई जहाज से यात्रा करेंगे। लॉटरी द्वारा मुख्य सूची, प्रतीक्षा सूची एवं अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची निकाली गई। उन्होंने बताया कि रेल यात्रा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों रामेश्वरम, तिरुपति, वैष्णोदेवी, द्वारकापुरी, जगन्नाथ पुरी, कामाख्या, गंगासागर आदि तीर्थ यात्रा कराई जाएगी एवं हवाई यात्रियों को पशुपतिनाथ काठमांडू नेपाल की यात्रा करवाई जाएगी।