Jago Janmat : शहर से जल निकासी व्यविस्थत हो, देवास योजना मिले
उदयपुरPublished: Nov 09, 2023 08:54:34 pm
राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान में लोगों ने रखी मन की बात


Jago Janmat : शहर से जल निकासी व्यविस्थत हो, देवास योजना मिले
उदयपुर. आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के साथ ही मतदाताओं में भी उत्सुकता बढ़ गई है। मतदाता शहर के चहुंमुखी विकास के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा करने लगे हैं। राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत शहर के लोगों ने अपने विचार सांझा किए। इनमें देवास योजना, शहर में जल निकासी की व्यवस्था के साथ ही ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी के कार्याें को लेकर भी विचार रखे। लोगों का कहना है कि सरकार और प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो शहर की समस्याओं का स्थाई समाधान दें।
जल निकासी के उचित प्रबंध हो उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से देश ही नहीं विदेशों में भी प्रसिद्ध है। ऐसे में यहां की सड़कों व्यविस्थत करने के साथ ही उदयपुर की खूबसूरती को बढ़ाने वाले प्लान लाए जाने चाहिए। आने वाली सरकार और प्रतिनिधि उदयपुर की सड़कें व्यविस्थत बने, जलनिकासी का उचित प्रबंध करने पर ध्यान दें। इससे हमारे शहर में पर्यटन बढ़ेगा और तेजी से विकास होगा।
- नरेंद्र कुमार मोची
देवास योजना का काम पूरा हो हमारे शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए देवास तृतीय और चतुर्थ चरण का लंबे से समय से पेंडिंग चल रहा है। इसको शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में बनाई गई सीसी रोड काफी फिसलन भरी बनाई गई है। चैंबर और स्पीड ब्रेकर का काम अव्यविस्थत हुआ है। इससे दुर्घटनाएं हो रही है। पर्यटन नगरी होने के कारण रात के लिए फुड बाजार बनाया जाए।
-हनुमान सहाय शर्मा
कचरा निस्तारण के उचित प्रबंध हो शहर में जगह-जगह डस्टबीन लगे हुए थे, उन्हें हटाने से चारों ओर गंदगी का आलम है। जहां कचरा एकत्रित करने के लिए कंटेनर लगे हुए थे वहां लोगों ने कचरा स्टैंड बना दिया है। खुले में कचरा डालने के बाद आवारा पशु उन्हें फैला देते हैं। इससे गंदगी सड़कों पर फैल रही है।
- यश पुरोहित
सड़कों पर कम हो यातायात दबाव उदयपुर में ट्रैफिक काफी अव्यविस्थत है। सड़कों पर बार-बार जाम लगते हैं। इसको लेकर स्थायी समाधान निकालने की आवश्यकता है। चौराहों पर आवारा पशुओं की समस्या भी अधिक है। आने वाली सरकार से उम्मीद है कि मुख्य सड़कों पर जाम की िस्थति नहीं बने इसका विकल्प निकालने के साथ ही एलिवेटेड रोड और अन्य सड़कों को खोले।
- भीमराज