उदयपुर

उलझन में बीजेपी – ‘तारा’ और ‘पारस’ के नाम में भाजपा का पेंच फंसा

राजस्थान निकाय चुनाव Rajasthan Nikay Election

उदयपुरNov 25, 2019 / 01:17 am

Mukesh Hingar

BJP

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. महापौर के चुनाव Rajasthan Nikay Election के बाद उदयपुर नगर निगम में उप महापौर के नाम को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। वैसे उदयपुर भाजपा में अंदर ही अंदर तो उप महापौर के नाम पर मंथन चल रहा है लेकिन अभी पार्टी घोषित बैठक नहीं कर पाई। वैसे प्रबल दावेदारी में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन का नाम आया है लेकिन निर्माण समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी के नाम को भी कम नहीं आंका जा रहा है। दोनों के नाम को लेकर पेंच फंसा हुआ है। कटारिया के परिवार में निधन होने से इस पर रविवार को चर्चा नहीं हो सकी लेकिन अब पार्टी ने उप महापौर के नाम पर अंदर ही अंदर कवायद् शुरू कर दी है।
इधर, भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर बागी चुनाव लड़े भाजपा के दो कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि वे भाजपा के ही थे, है और आगे भी रहेंगे। महापौर के लिए भी भाजपा प्रत्याशी के साथ है। बस हम जीताऊ थे, हमे टिकट नहीं मिला इसलिए बागी लडऩा पड़ा और अब जीत गए तो पार्टी के साथ ही है। यह बात पत्रिका से बातचीत में दोनों बागियों ने कही। वार्ड 41 से निर्दलीय जीते कमलेश मेहता और वार्ड 65 से जीते पुनमचंद मौर से विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने भी बात की, इन्होंने कटारिया से भी यहीं कहा कि मानसिकता पार्टी के अलावा कहीं नहीं है, पार्टी के प्रति समर्मित है। कटारिया ने वैसे दूरभाष पर बातचीत की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.