scriptनितिन गडकरी 27 जून को उदयपुर संभाग की वर्चुअल रैली संबोधित करेंगे | udaipur-newsbjp-virtual-rally-nitin-gadkari-rajasthan-bjp-udaipur-late | Patrika News
उदयपुर

नितिन गडकरी 27 जून को उदयपुर संभाग की वर्चुअल रैली संबोधित करेंगे

भाजपा ने शुरू की तैयारियां
 

उदयपुरJun 18, 2020 / 07:45 pm

Mukesh Hingar

nitin gadkari

What Nitin Gadkari says on petrol-diesel price record hike

उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी की उदयपुर संभाग की वर्चुअल रैली 27 जून को होगी। भाजपा केन्द्रीय संगठन ने बुधवार को इस कार्यकम को जारी कर दिया गया है। भाजपा शहर अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली ने बताया कि संभाग की इस से वर्चुअल रैली को गडकरी दिल्ली से संबोधित करेंगे, समय अभी तय नहीं हुआ है।
स्वदेशी की शुरूआत घर से कीजिए : दीयाकुमारी
भाजपा महिला मोर्चा का ऑनलाइन महिला सम्मेलन बुधवार को हुआ। मुख्य वक्ता राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमें चीनी वस्तुओं को नहीं वरन स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना चाहिए इसकी शुरुआत स्वयं परिवार से करनी है। लॉकल को वोकल बनाना है व उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, मोर्चा शहर अध्यक्ष किरण तातेड़, प्रभारी विजयलक्ष्मी कुमावत ने भी संबोधित किया। इधर, मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अलका मूंदड़ा ने सिरोही जिले की रेवदर विधानसभा,पिंडवाड़ा आबू विधानसभा बाड़मेर की सिवाना विधानसभा एवम जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन उदयपुर से संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो