scriptमध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह 7 को आएंगे उदयपुर | udaipur-newsshivraj-singh-chouhan-rajasthan bjp-udaipur-news | Patrika News

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह 7 को आएंगे उदयपुर

locationउदयपुरPublished: Aug 01, 2019 10:18:36 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में लेंगे भाग

shivraj singh

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह 7 को आएंगे उदयपुर

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 अगस्त को उदयपुर आएंगे। भाजपा शहर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कुंतीलाल जैन ने बताया कि वे सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगे। उनकी यात्रा को लेकर भाजपा शहर जिला की बैठक बुधवार को हुई। इसमें उनकी यात्रा को लेकर तय किए गए कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां बांटी। जैन ने बताया कि शिवराज सिंह एयरपोर्ट से सीधे 100 फीट रोड स्थित योईस होटल जाएंगे जहां पर प्रदेश कार्यकारिणी एवं सदस्यता अभियान के जिला संयोजक की बैठक को संबोधित करेंगे। बाद में वे सुखाडिय़ा रंगमंच पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की 1000 से अधिक 18 से 25 वर्ष तक के नव मतदाताओं के सदस्यता अभियान में भाग लेंगे जिसमें मुख्य वक्ता होंगे। बाद में करीब 200 वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकजनों को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। भाजपा की तैयारी बैठक में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, गिर्वा प्रधान तखत सिंह शक्तावत, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक करण सिंह शक्तावत, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जगदीश शर्मा आदि ने संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो