ली-गली में रैलीयां निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ प्रत्याशी भी सुबह से शाम तक मैदान में डटे रहे और खूब प्रचार किया।
चुनाव प्रचार का यह दौर शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद हो-हल्ला बंद हो गया और प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने घर-घर सम्पर्क कर प्रचार किया। प्रचार का दौर शुक्रवार को भी चलेगा। लेकिन कार्यकर्ता और प्रत्याशी मतदाताओं के घर-घर सम्पर्क कर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की गुहार लगा सकेंगे।

कानोड़ के लिए जैन होंगे पर्यवेक्षक
नगर निकाय चुनाव 2019 के तहत नगरपालिका कानोड़ के चुनाव के लिए देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश जैन को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पर्यवेक्षक को किसी प्रकार की शिकायत और समस्या बताने के लिए 7014258972 नंबर पर सम्पर्क किया जा सकता है।

——
378 दल आज रवाना होंगे उदयपुर. उदयपुर और कानोड़ 19 नवंबर को होने वाले चुनावों को लेकर शुक्रवार को मतदान दल रवाना होंगे। दोनों जगह मतदान सम्पन्न करवाने के लिए 378 दल उदयपुर से रवाना होंंगे। ये दल शनिवार को कानोड़ और उदयपुर के 341 बूथों पर मतदान करवाएंगे।
सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को दो चरणों में मतदान दल आरसीए से रवाना होंगें। इसके तहत सुबह 8.30 बजे कानोड़ के सम्पूर्ण एवं उदयपुर के आधे मतदान दल सुबह 8.30 बजे से प्रस्थान करेंगे। वहीं उदयपुर के आधे मतदान दल सुबह 11.30 बजे प्रस्थान करेंगे। मतदान दलों की रवानगी से पूर्व उन्हें अंतिम प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आनंदी ने गुरुवार देर शाम राजस्थान कृषि महाविद्यालय में प्रशिक्षण की तैयारियों का जायजा लिया।

15 सौ कार्मिक करवाएंगे चुनाव
चुनाव संपन्न करवाने के लिए 378 दल रवाना होंगे। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी, एक प्रथम मतदान अधिकारी, एक द्वितीय मतदान अधिकारी और एक तृतीय मतदान अधिकारी होगा। ऐसे में कुल 1512 कर्मचारी चुनाव सम्पन्न करवाएंगे।

दलों में दस प्रतिशत रिजर्व
उदयपुर में 321 बूथों के लिए 356 दल नियुक्त किए गए हैं। करीब दस प्रतिशत दल रिजर्व रहेंगे। इसी प्रकार कानोड़ में 20 वार्डों के लिए 22 दलों को नियुक्त किया गया है।

काउंटर्स पर होगा सामग्री वितरण
मतदान दलों की रवानगी के समय सामग्री वितरण की व्यवस्था के लिए विभिन्न काउन्टर्स स्थापित किए गए हैं। इन काउंटर्स पर ईवीएम व निर्वाचन प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली सामग्री, मतदाता दलों को टीएडीए व वाहन किराये का भुगतान, वाहन आवंटन व सेक्टर मजिस्ट्रेट्स संबंधित सामग्री का वितरण किया जाएगा।

67 डाकपत्र के आवेदन
मतदान दलों में कुल 67 डाक मतपत्र ही होंगे। जानकारी के अनुसार मतदान दलों में अधिकांश कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों के लगाए गए हैं। ऐसे में मात्र 67 डाक मतपत्र के आवेदन ही प्राप्त हुए हैं।