scriptउदयपुर – डॉक्टर को दिया नोटिस, रुकवाया अवैध निर्माण | Udaipur - Notice given to the doctor, illegal construction | Patrika News

उदयपुर – डॉक्टर को दिया नोटिस, रुकवाया अवैध निर्माण

locationउदयपुरPublished: Dec 21, 2018 11:35:32 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

www.patrika.com/rajasthan-news

nagar nigam udaipur

उदयपुर – डॉक्टर को दिया नोटिस, रुकवाया अवैध निर्माण

उदयपुर. नगर निगम ने डोरेनगर में नियम विपरीत निर्माण के मामले में सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को काम बंद करवाते हुए गार्ड लगाया। साथ के साथ निर्माणकर्ता तथा शिकायतकर्ता के खिलाफ अवैध निर्माण की शिकायत पर उसको भी नोटिस दिया गया। नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि डोरेनगर के भूखंड संख्या 9 पर डॉ. लक्ष्मीलाल सेन पुत्र उदयलाल सेन के स्वीकृति के विपरीत निर्माण की शिकायत पर पूर्व में दिए नोटिस दिया उसके बावजूद भी निर्माण करने पर शुक्रवार को काम रुकवाते हुए कार्य को बंद रखाने के लिए गार्ड लगाया। सिहाग ने बताया कि डा. सेन को निगम ने सेटबैक छोडक़र स्टील्ड पार्किंग, भूतल सहित दो मंजिल तक आवासीय स्वीकृति दी थी। निर्माणकर्ता ने वहां पर स्वीकृति के विपरीत बेसमेंट का निर्माण कर दिया, निकासू स्वीकृति से अधिक बनाया, स्टील्ड पार्किंग में चारों तरफ दीवारें बनाते हुए सेटबैक में विचलन किया था। इस पर निगम ने 3 दिसम्बर 2018 को कार्य रोकने का नोटिस दिया था। इधर, डॉ. सेन ने पड़ौसी ओमप्रकाश शर्मा पुत्र राधेश्याम के भूखंड संख्या 8-ए की शिकायत की शिकायत की जिसकी जांच निगम ने शुक्रवार को की। इसमें सामने आया कि कि ओमप्रकाश को सेटबैक छोडक़र भूतल सहित एक मंजिल निर्माण की स्वीकृति दी थी लेकिन मौके पर स्वीकृति के विपरीत सेटबैक में निर्माण व द्वितीय तल पर एक कमरा बना दिया था। निगम ने उनको सात दिन में निर्माण हटाने का नोटिस दिया तथा निगरानी के लिए जेईएन को लगाया। बता दे कि डॉ. सेन की शिकायत शर्मा ने निगम को की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो