सवाल : आप कांग्रेस छोड़ रहे है क्या?
जवाब : हमने कांग्रेस छोडऩे की बात नहीं की, कांग्रेस खराब नहीं है, कांग्रेस से कोई नाराजगी नहीं है, हमारी लड़ाई नेतृत्व से है। सवाल : आगे अब भाजपा में जाएंगे क्या?
जवाब : अभी ऐसे कोई विचार नहीं है। मजबूरन हमे धक्का देना चाहते है तो बात अलग है। हमारी बात सुनी नहीं, हमे पूछा नहीं है। कांग्रेस के खिलाफ न तो पायलट ने बात की न हमने। हम सबने ऐसा क्या गुनाह कर दिया की इतना कुछ कर दिया गया।
सवाल : कांग्रेस में आपकी बातचीत चल रही है क्या?
जवाब : पार्टी क्या बात करें, हमे तो नोटिस टिका दिया। सदस्यता खत्म कर देंगे ऐसी धमकी देकर कोई यहां हिटलर राज चल रहा है क्या? रात को एक बजे मेरे घर जाकर नोटिस दे रहे है, मेरी पत्नी को परेशान कर रहे है, सुबह दे देते नोटिस, हिटलरशाही शासन चलाना चाहते है?

सवाल : मुख्यमंत्री गहलोत से क्या शिकायत है?
जवाब : घोषणा पत्र में जो लिखा है वह काम नहीं हो रहे है, किसानों के कर्जे माफ नहीं हुए है, विकास नहीं हो रहा है। कॉलेज की मांग पूरी नहीं की, मैने दस बातें लिखी उस पर काम नहीं हुए। तबादलों में हमारी सुनवाई नहीं है, विधायक का टैग लगा देने से क्या मतलब है।

सवाल : समर्थकों का क्या रिएक्शन आप तक आया?
जवाब : पार्टी के साथ मै हूं, समर्थक मेरे साथ है और मै उनके साथ हूं। आत्मीय रिश्ते है जनता से। जल्द वल्लभनगर आने वाला हूं।