scriptउदयपुरवासियों की पीड़ा सुनाई नहीं देती प्रशासन को, खुदे शहर से लोग परेशान | Udaipur Smart city-nagar nigam udaipur- smart city-udaipur development | Patrika News

उदयपुरवासियों की पीड़ा सुनाई नहीं देती प्रशासन को, खुदे शहर से लोग परेशान

locationउदयपुरPublished: Jun 24, 2019 06:22:13 pm

Submitted by:

Bhagwati Teli

‘रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजा रहा था’ ऐसी ही स्थिति इन दिनों नगर निगम nagar nigam udaipur की है। शहरवासियों की तकलीफ से उसका कोई वास्ता नहीं आ रहा है। शहर खुदा पड़ा है पर स्मार्ट सिटी Udaipur Smart city के हुक्मरानों को यह नजर नहीं आ रहा है। जगह-जगह टैफिक जाम है, लोग रोज परेशान होते हैं। पर ये अपनी परेशानी किसको कहें, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Udaipur Smart city-nagar nigam udaipur- smart city-udaipur development

उदयवासियों का पीड़ा सुनाई नहीं देती प्रशासन को, खुदे शहर से लोग परेशान

उदयपुर. ‘रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजा रहा था’ ऐसी ही स्थिति इन दिनों नगर निगम udaipur nagar nigam की है। शहरवासियों की तकलीफ से उसका कोई वास्ता नहीं आ रहा है। शहर खुदा पड़ा है पर स्मार्ट सिटी udaipur smart city के हुक्मरानों को यह नजर नहीं आ रहा है। जगह-जगह टैफिक जाम है, लोग रोज परेशान होते हैं। पर ये अपनी परेशानी किसको कहें, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

सूरजपोल से मेवाड़ मोटर्स की गली तक सीवरेज का काम शुरू हुए करीब डेढ़ माह हो गया है। करीब 250 मीटर लम्बी गली में 55 दिन बाद भी कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए फतह मेमोरियल, ढेबर कॉलोनी की गली के बाहर और शक्तिनगर लिंक रोड के बाहर चैम्बर बनाए गए हैं। इसके लिए गड्ढ़ा खोदने के साथ बेरिकेट्स लगाए गए हैं। इससे दिन में कई बार जाम लगने के साथ ही शक्तिनगर लिंक रोड के बाहर दुर्घटना की आशंका है। पार्षद सपना कुर्डिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर अधिकारियों ने हमसे बात नहीं की और ना ही हमें कोई ड्राइंग दिखाई है। लोग हमसे पूछते हैं तो हम क्या जवाब दें।
केस-2
मकबरा मस्जिद और सिंधी धर्मशाला: 90 दिन में 50 मीटर नहीं हुआ काम
सूरजपोल से गार्डन होटल मार्ग पर मकबरा मस्जिद के बाहर और इससे कुछ ही दूरी पर सिंधी धर्मशाला के पास बनाए गए चैम्बर में इन दिनों काम बंद है। क्षेत्रीय पार्षद और उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने बताया कि क्षेत्र में शहर की मुख्य सीवरेज लाइनें डाली जा रही है जिसमें वॉल सिटी की अधिकतर सीवरेज की लाइनें जोड़ी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि वॉल सिटी के 17 वार्डों में सीवरेज कार्य के लिए दिसंबर-2019 तक का समय दिया हुआ है। नियमानुसार इस तारीख को छह माह के लिए बढ़ाया भी जा सकता है। चैंबर के दोनों ओर क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द ही सही करवाया जाएगा। साथ ही अमृत नमकीन के पास बनाए गए चैंबर के पास गड्ढ़ा हो गया है। इंजीनियरों ने बताया कि जल्द ही इसे भी दुरुस्त किया जाएगा।
केस-3
मीरा गल्र्स कॉलेज के सामने : 25 दिन में 110 मीटर काम
मीरा गल्र्स कॉलेज के सामने तिराहे से लेकर सरदारपुरा हनुमान मंदिर तक 110 मीटर की सीवरेज लाइन डालनी है। इस कार्य को चलते हुए एक पखवाड़े से अधिक समय हो गया है। गुजरात की कंपनी ने करीब तीन चैम्बर बनाए गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद लक्ष्मण गमेती ने बताया कि हनुमान मंदिर से आगे का काम पहले ही हो चुका है। आरएसएमएम से लेकर आबकारी तक की खुदाई के दौरान चट्टानें आने से इस कार्य में समय लगा। अभी जो काम चल रहा है, वह चैंबर बनाकर अंडरग्राउंड किया जा रहा है।
केस-4
कुम्हारों का भट्टा : 30 दिन में भी नहीं हुआ 33 मीटर सीवरेज का काम
कुम्हारों का भट्टा चौराहा पर करीब एक माह से चैंबर खुदा हुआ है, जहां चौराहा क्रॉस कर साइंस कॉलेज के समीप तक करीब 33 मीटर की अंडरग्राउंड लाइन बिछाई जानी है। अब तक इस कार्य के तहत करीब 18 से 20 मीटर खुदाई ही हुई है। ऐसे में इस कार्य में अब भी समय लगेगा। साथ ही सूरजपोल से आने वाली लाइन को करीब पांच मीटर अंडरग्राउंड खुदाई कर जोड़ा जाना है। इसी प्रकार आरसीए के बाहर भी करीब 75 मीटर की लाइन डालने के लिए खुदाई की जा रही है।
केस-5
सूरजपोल चौराहा : 200 दिन बाद भी चल रहा काम
शहर के प्रमुख चौराहे सूरजपोल पर काम चलते करीब आठ माह बीत चुके हैं। चौराहे पर करीब सात माह पूर्व सीवरेज का चैंबर बनाने का काम शुरू हुआ था, जहां शहर के विभिन्न स्थानों से आने वाले सीवरेज की लाइन जोड़ी जानी है। इस कार्य को पूरा होने में करीब छह माह लगेंगे। 20 दिन से चौराहा विकास का काम चल रहा है। महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने बताया कि चौराहा विकास के तहत पुलिस चौकी के पार्क का कुछ हिस्सा छोटा किया जाएगा ताकि बड़े वाहन आसानी से निकल सकें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो