scriptअक्टूबर में सर्वाधिक इन ब्रिटेन व फ्रांस के पर्यटक पहुंचे | udaipur tourist | Patrika News

अक्टूबर में सर्वाधिक इन ब्रिटेन व फ्रांस के पर्यटक पहुंचे

locationउदयपुरPublished: Nov 16, 2019 08:58:36 pm

अक्टूबर में सर्वाधिक इन ब्रिटेन व फ्रांस के पर्यटक पहुंचे
विदेशी पर्यटकों को भा गई लेकसिटी

अक्टूबर में सर्वाधिक इन ब्रिटेन व फ्रांस के पर्यटक पहुंचे

अक्टूबर में सर्वाधिक इन ब्रिटेन व फ्रांस के पर्यटक पहुंचे

प्रमोद सोनी / उदयपुर. लेकसिटी में इन दिनों पर्यटकों की बहार है। लबालब झीले देखने न केवल देश बल्कि दुनिया भर के पर्यटक यहां उमडे़ हुए हैं। बीते माह तो सर्वाधिक विदेशी पर्यटक ब्रिटेन और फ्रांस से यहां पहुंचे तो सबसे कम सऊदी अरब के। पड़ोसी देश पाकिस्तान से अपने अट्टे रिश्तों का असर यहां भी नजर आया है। बीते माह में एक भी पर्यटक पाकिस्तान से लेकसिटी नहीं पहुंचा।
देसी की धूम, विदेशी भी खूब आएलेकसिटी के ट्यूरिस्ट पर्यटन केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर माह में होटल्स में १ लाख ६८७५ देसी पर्यटक आए, जबकि विदेशी १७४६५ रुके। दूसरी ओर पेइंग गेस्ट हाउस में आने वाले पर्यटकों के आंकडंे़ देखंे तो २८५० देसी व २१२१ विदेशी पहुंचे। खास बात यह है कि श्रीनाथ जी के दर्शन करने के लिए ७८२५० देसी पर्यटक गए तो ७५५० ने ऋषभदेव की राह भी चुनी। हालांकि भगवान श्रीनाथजी और कालाजी के दर्शन करने के लिए कोई विदेशी पर्यटक नहीं गया।
सिटी पैलेस और लोक कला मंडल ने हर किसी को खींचासिटी पैलेस में ११५१५८ देसी और १३६४३ विदेशी भी मेवाड़ की संस्कृति देखने पहुंचे तो लोककला मंडल की ओर २०८२० देसी व ४२७ विदेशियों ने दौड़ लगाई।
हर विदेशी दो दिन रुका यहांयदि नाइट स्टे की बात की जाए तो प्रत्येक विदेशी यहां दो रात जरूर रुका। खास बात ये कि पेइंग गेस्ट हाउस में ठहरने वाले विदेशी कम रहे। ३४५६० विदेशी होटल्स में तो ३६०५ विदेशी पेइंग गेस्ट हाउस में रात रुके, दूसरी ओर भारतीयों की बात की जाए तो १३०४५० भारतीय होटल्स में रात रुके।
देश – पहुंचे – रात्रि विश्रामयूनाइटेड किंगडम २५७३ ५०६५फ्रंस २४३२ ४७८९इटली ६४० १२८०कनाड़ा ७३९ १३७८यूएसए १७७२ ३३४४जर्मनी २०४२ ३९४८आस्टेलिया १५५५ ३०१०स्विटजरलैंड़ ३२८ ६४५जापान १०५ २१०

पिछले माह आए देशी -विदेशी पर्यटक माह देशी विदेशी जून ६१२६० ३०८२जुलाई ६४९५५ ६९४५अगस्त ७६२१५ ११५२०सितम्बर ७८८१५ १०३७५अक्टूबर १०९७२५ १९५८६
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो