गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। ऐसे में ना दोपहर का पता चला और ना ही शाम ढलने का अहसास हुआ। सुबह से शाम तक एक-सा ही मौसम रहा। खराब मौसम को देखते हुए कम ही लोगों ने बच्चों को स्कूल भेजा। वहीं, घर से बाहर निकलने वाले लोग सर्दी से बचने का पूरा इंतजाम कर निकले। गर्म कपड़ों के अलावा टोपे, शॉल, स्वेटर, जैकेट आदि पहने नजर आए तो कई दिन में भी अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते रहे। वहीं, रात में भी सर्दी अधिक होने से लोगों ने घरों में हीटर व अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश की।
दो दिन में 7 डिग्री लुढक़ा दिन का पारा
मौसम विभाग डबोक के अनुसार, गुरुवार का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री से. दर्ज किया गया। जिसमें दो दिन में 7 डिग्री की गिरावट आई। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व तापमान 15 डिग्री से. दर्ज किया गया था। इसमें 1.4 डिग्री की गिरावट हुई।