हो जाएं कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार क्योंकि अब सर्दी कंपकंपाएगी, गिरा न्यूनतम तापमान
Udaipur Weather 14.5 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान, रविवार को रही इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात

उदयपुर. udaipur weather मौसम के बार-बार बदलते मिजाज के बीच नवंबर माह का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है। लेकिन न्यूनतम तापमान अभी भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही चल रहा है। इस सबके बीच रविवार की रात इस मौसम की अब तक सबसे सर्द रात रही। इस रात में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे सुबह और शाम को ठंड का अहसास बढ़ गया।
अमूमन अक्टूबर माह से ही तापमान गिरना शुरू हो जाता है, लेकिन इस बार मौसम बार-बार अपने मिजाज बदलता रहा। हर कुछ दिनों में बादल छाने से तापमान नीचे नहीं आया। इस बीच गत दिनों प्रदेश में कई जगह ओलावृष्टि और बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट होने लगी है। इधर, रविवार की रात को न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पूर्व अक्टूबर माह की 23 तारीख को तापमान 15 डिग्री से नीचे आया था। इस दिन न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
1.3 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
डबोक स्थित मौसम कार्यालय के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान रविवार को क्रमश: 28.2 और 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था। ऐसे में अधिकतम तापमान तो वहीं रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की ग
अब पाइए अपने शहर ( Udaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज