उदयपुरPublished: Aug 26, 2023 12:22:36 pm
Kirti Verma
अरावली की मनमोहक वादियों के बीच बसा उदयपुर शहर अपने हेरिटेज और खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है। यहां की पहाड़ियां प्रकृति प्रेमियों को भी लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर प्राकृतिक छटाओं के बीच वन विभाग ने कई पार्क विकसित किए हैं।
उदयपुर/पत्रिका . अरावली की मनमोहक वादियों के बीच बसा उदयपुर शहर अपने हेरिटेज और खूबसूरती के लिए विश्व विख्यात है। यहां की पहाड़ियां प्रकृति प्रेमियों को भी लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर प्राकृतिक छटाओं के बीच वन विभाग ने कई पार्क विकसित किए हैं। चीरवा का घाटा और अंबेरी में स्थित उद्यानों में अन्य मनोरंजन के साधन लगाने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही यहां पहाड़ों के बीच बड़े झूले पर झूलने और आसमान में साइक्लिंग का आनंद स्थानीय नागरिक और पर्यटक उठा सकेंगे। उपवन संरक्षक उत्तर अजय चित्तौड़ा ने बताया कि ईको टूरिज्म फॉरेस्ट पॉलिसी के अनुसार उदयपुर में ईको टूरिज्म बढ़ाने के लिए कुछ और गतिविधियां बढ़ाने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इसके प्रथम चरण में अंबेरी स्थित मेवाड़ जैव विविधता पार्क और चीरवा घाटा स्थित महात्मा गांधी स्मृति वन उद्यान को चुना है। दोनों पार्क में स्काई साइक्लिंग, बड़ा झूला और वॉल क्लाइंबिग के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।