scriptकटारिया बोले, महापौर-सभापति को मनोनीत कर निकायों को खत्म कर दीजिए | udaipur-without-fighting-election-mayor-post-gulab chand kataria | Patrika News

कटारिया बोले, महापौर-सभापति को मनोनीत कर निकायों को खत्म कर दीजिए

locationउदयपुरPublished: Oct 17, 2019 05:52:43 pm

Submitted by:

Mukesh Hingar

बिना चुनाव लड़े ही महापौर बनाने के फैसले को तमाशा बताया

कटारिया बोले, महापौर-सभापति को मनोनीत कर निकायों को खत्म कर दीजिए

कटारिया बोले, महापौर-सभापति को मनोनीत कर निकायों को खत्म कर दीजिए

मुकेश हिंगड़ / उदयपुर. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार ने निकायों के मुखिया का चुनाव बिना पार्षद बने कोई भी लड़ सके ऐसा प्रावधान कर तमाशा किया है, लोकतंत्र का यह तमाशा उन्होंने कभी नहीं देखा। कटारिया ने मुंबई से दूरभाष पर पत्रिका को बताया कि ऐसे में चुने जाने वाले महापौर को न तो ेजनता चुनती है, न उसको वोट देती है, बस पार्टी की ओर से घोषित नाम पर महापौर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पार्षद बनने की हैसियत नहीं रखता है वह महापौर का चुनाव लड़ सकेगा, चहेतों को महापौर बनाएंगे, करोड़पति खरीद फरोख्त करेंगे। कटारिया ने कहा कि भाई-भतीजों को ही मुखिया बनाना है तो सरकार सीधे ही निकायों में नियुक्तियां कर दें, चुनाव की जरूरत ही कहां है?, इन संस्थानों को खत्म ही कर दें। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि नगर निकायों के मुखिया बनने के लिए पार्षद बनना जरूरी नहीं है, कोई भी चुनाव लड़ सकता है।
कांग्रेस बोली : अध्ययन कर किया होगा फैसला
मैने अभी पूरी अधिसूचना नहीं देखी लेकिन राज्य सरकार ने अध्ययन कर ही यह फैसला किया होगा। जल्दबाजी में फैसले नहीं होते है, जो भी निर्णय किया है वह अच्छी सोच के साथ किया है। वैसे भी मुख्यमंत्री बिना विधायक बने ही बनते है और बाद में चुनाव लड़ लेते है।
– रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व सांसद
विश्लेषक बोले : महापौर बनने वालों की लाइन लग जाएगी
पुराना सिस्टम था वह सही था। पार्षदों की खरीद-फरोख्त बढ़ेगी। कांग्रेस सरकार ने क्या सोचकर यह फैसला किया है जबकि सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही हो सकता है। हारा हुआ पार्षद भी महापौर का चुनाव लड़ सकता है, मतलब जनता जिसको नकार देगी वह शहर का मुखिया बन सकता है। महापौर बनने वालों की लाइन लग जाएगी। सरकार ने यह साफ नहीं किया कि बिना पार्षद ही महापौर बनने वाले को वापस चुनाव लडऩा अनिवार्य होगा या नहीं।
– लालकुमार चुघ, विश्लेषक
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो