scriptवसुंधरा यात्रा नहीं कर रही, भगवान को धोक देने जा रही है : कटारिया | vasundhara raje birthday program udaipur team vasundhara raje udaipur | Patrika News
उदयपुर

वसुंधरा यात्रा नहीं कर रही, भगवान को धोक देने जा रही है : कटारिया

उदयपुर में मीडिया के सवाल पर बोले गुलाब कटारिया

उदयपुरMar 07, 2021 / 12:02 pm

Mukesh Hingar

उदयपुर. विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की यात्रा को लेकर कहा कि वो यात्रा नहीं है, भगवान को धोक करने जा रही है।

कटारिया शनिवार को उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज में कोविड वैक्सीन का टीका लगाने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कटारिया ने कहा कि मै भी जाता हूं ना जन्मदिन पर, मेरे साथ लोग कम होते उनके साथ लोग ज्यादा होंगे, जन्मदिन तो मनाते है।

एकलिंगनाथ के दर्शन कर टीम वसुंधरा रवाना

उदयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्मदिन के उपलक्ष में टीम वसुंधरा की टीम उदयपुर के कैलाशपुरी स्थित एकलिंगजी से रवाना हुई। उदयपुर जिले से टीम के पदाधिकारी यहां से रवाना हुए। संभाग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह झाला ने बताया कि कोरोना प्रॉटोकोल के चलते एक साथ सभी को एकत्रित नहीं किया और कुछ प्रमुख पदाधिकारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद प्रदेश संयोजक गौरव जीनगर, परजोत सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजेश माली, जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष कपिल पटेल, चित्तौडगढ़़ से चिराग एक साथ रवाना हुए। सभी पहले धौलपुर पहुंचेंगे और बाद में वसुंधरा के दूसरे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Home / Udaipur / वसुंधरा यात्रा नहीं कर रही, भगवान को धोक देने जा रही है : कटारिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो