script

मेवाड़ के बांधों में 31.3 प्रतिशत ही पानी, यह पिछले साल से 1.3 फीसदी कम

locationउदयपुरPublished: Jun 28, 2022 05:40:28 pm

– तेजी से खत्म हो रहा पानी, मानसून आने का इंतजार- छोटे 10 तालाबों में ही 25 प्रतिशत से ज्यादा पानी

Water level in dams

राजमहल. बीसलपुर बांध के दो गेट खोल की जा रही है पानी की निकासी।

पंकज वैष्णव

मानसून की शुरुआत अब तक नहीं हो पाई है, वहीं संभाग के बांधों से पानी तेजी से खत्म हो रहा है, जिससे चिंता बढ़ती जा रही है। दूसरी ओर उदयपुर संभाग के बांधों में पानी की उपलब्धता की ताजा स्थिति पर नजर डालें तो महज 31.3 प्रतिशत पानी ही बचा है। यह पिछले साल की तुलना में 1.3 फीसदी कम है। उदयपुर जिले के छोटे 10 तालाबों ही बचे हैं, जिनमें 25 प्रतिशत से ज्यादा पानी है, बाकी सभी में पानी इससे कम हो चुका है।

उदयपुर संभाग में कुल 245 बांध हैं, जिनकी पूर्ण भराव क्षमता 4622.17 मिलीयन क्यूबिक मीटर है, जिसमें से वर्तमान में 1447.54 मिलीयन क्यूबिक मीटर पानी भरा है। पिछले साल 1505.65 मिलीयन क्यूबिक मीटर पानी था। यह स्थिति पिछले साल से कमजोर है, जबकि बरसात अभी शुरू नहीं हुई है। मानसून करीब 10 दिन पिछड़ चुका है।

उदयपुर संभाग में बड़े बांधों में पानी

बांध – पूर्ण भराव क्षमता – वर्तमान में – गत वर्ष

राणा प्रताप सागर – 2905.23 – 2342.13 – 2098.32

माही बजाज सागर – 2180.41 – 869.08 – 878.08

सोम कमला आंबा – 172.50 – 99.83 – 108.83

राजसमंद – 107.28 – 5.90 – 13.96

जयसमंद – 415.13 – 206.95 – 273.61

जाखम बांध – 142.03 – 67.90 – 39.20

( मात्रा एम.क्यूएम: मिलियन क्यूबिक मीटर में)

उदयपुर जिले के छोटे बांध-तालाब

बांध – पूर्ण भराव क्षमता – वर्तमान में – गत वर्ष

सेई बांध – 45.83 – 9.95 – 9.77

सोम कागदर – 36.20 – 3.36 – 13.24

उदयसागर – 31.17 – 15.49 – 10.37

वल्लभनगर – 30.49 – 6.74 – 3.12

मानसीवाकल – 24.41 – 6.21 – 14.85

बागोलिया – 19.44 – 0.57 – 0.57

पिछोला – 13.69 – 8.43 – 10.37

फतहसागर – 12.10 – 7.27 – 8.44

डाया – 12.39 – 4.68 – 6.31

ओगणा – 7.76 – 0.19 – 00

हरचंद – 7.71 – 2.19 – 2.42

जोगीवड़ – 7.05 – 3.39 – 1.87

केजड़ – 8.54 – 0.07 – 2.12

घासा – 5.92 – 0.08 – 0.08

बंडोरा – 4.79 – 0.91 – 00

खरताणा – 4.56 – 0.14 – 0.14

आकोदड़ा – 8.55 – 0.65 – 0.76

साबरमती – 18.56 – 2.66 – 11.99

( मात्रा एम.क्यूएम: मिलियन क्यूबिक मीटर में

उदयपुर संभाग में

716 कुल बांध प्रदेशभर में, जिनमें 497 बांध खाली

22 बड़े बांध 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाले

257 मध्यम-छोटे बांध 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाले

432 बांध 4.25 मिलियन क्यूबिक मीटर क्षमता वाले

यह भी पढ़ें : पानी पर विशेष रिपोर्ट : पानी की पुकार, घुट रहा है मेरा दम

ट्रेंडिंग वीडियो