scriptखेत बने तलैया, नहर में पानी के ओवरफ्लाेे से फसलें हुई प्रभावित | Water Over Flows In Canal, Udaipur | Patrika News

खेत बने तलैया, नहर में पानी के ओवरफ्लाेे से फसलें हुई प्रभावित

locationउदयपुरPublished: Feb 17, 2020 02:01:15 pm

Submitted by:

madhulika singh

कच्ची नहर में पानी के ओवर फ्लाेे होने से करीबन आठ बीघा क्षेत्र में खेतों ने तलैया का रूप ले लिया।

bhatewar.jpg
भटेवर. वल्लभनगर उपखण्ड क्षेत्र की किकावास ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आने वाले रेंठेड़ से तारावट जाने वाले मार्ग पर कच्ची नहर में पानी के ओवर फलो होने से करीबन आठ बीघा क्षेत्र में खेतों ने तलैया का रूप ले लिया। गांव के मुकेश गोस्वामी ने बताया की रेंठेड़ से तारवट जाने वाले मार्ग पर सरजणा बांध से निकलने वाली मुख्य नहर से लोगों द्वारा बनाई गई।
कच्ची नहर में पानी का दबाव अत्यधिक होने के चलते पानी नहरों से बाहर निकलकर पास स्थित खेतो में भर गया। इस वजह से किसानों की बची कुची फसलें भी खराब होने के कगार पर पहुंच गई। सरजणा बांध से निकलने वाली मुख्य नहर में पहले पानी जरूरत से ज्यादा बाहर निकलने से खेतों में भर गया। इस वजह से किसानों द्वारा खेतों में बोई गई गेहूं, जौ की फसल सड़़ कर खराब हो गई। इसके बाद अब लोगों द्वारा अपने स्तर पर बनाई कच्ची नहर में सिंचाई के दौरान समय पर ध्यान नही देने से पानी दुबारा खेतों में भर गया।
इस वजह से पहले से खराब हुई फसलों की मार झेल रहे किसानों को इस बार भी अत्यधिक पानी खेतों में भरने से बची हुई फसलें भी खराब होने लग गई है। किसानों ने बताया की नहरों के सुधार नही होने से हर साल किसानों की फसलें तबाह हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों व किसानों ने रोष प्रकट करते हुए नहरों को सुधारने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो