script

UDAIPUR : मौसम में फिर बनी सप्ताहभर पहले की स्थिति

locationउदयपुरPublished: Jul 30, 2020 10:03:07 am

Submitted by:

Mukesh Hingar

तापमान में बढ़त जारी, बरसात का इंतजार

UDAIPUR : मौसम में फिर बनी सप्ताहभर पहले की स्थिति

UDAIPUR : मौसम में फिर बनी सप्ताहभर पहले की स्थिति

उदयपुर . बरसात का इंतजार अब भी बना हुआ है, वहीं बरसात के अभाव में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को भी बरसात नहीं हुई, वहीं दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप-छांव के चलते कभी गर्मी से राहत लगी तो कभी तीखी धूप ने परेशान किया। शहर के इक्का दुक्का क्षेत्र में मामूली छींटे पड़े। गुरुवार की सुबह भी धूप निकल गई और बारिश का शहरवासियों को अभी भी इंतजार है।
मौसम विभाग डबोक कार्यालय के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। यही स्थिति एक सप्ताह पहले की थी। बीते शुक्रवार-शनिवार को बारीश के साथ ही तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन दो दिन बरसात के बाद फिर दिन सूखे बीतने लगे तो तापमान भी बढ़ता चला गया। एक दिन पहले तक अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 25.4 डिग्री था। लिहाजा अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की बढ़त हुई है।
जल जीवन मिशन की राशि स्वीकृत
केन्द्र सरकार के जल जीवन मिशन अंतर्गत उदयपुर के ऋषभदेव स्थित मसारो की ओवरी गांव में स्वच्छ पेयजल के लिए 5.5 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा के प्रयासों से मीणा ने बतााय कि इससे ग्रामीण क्षेत्र में निर्बाध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की सुविधा सुलभ हो सकेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो