scriptमानसून विदा होने के करीब, चार जलाशय अभी भी खाली | weather in udaipur, barish, udaipur Monsoon | Patrika News

मानसून विदा होने के करीब, चार जलाशय अभी भी खाली

locationउदयपुरPublished: Oct 05, 2019 03:35:39 pm

Submitted by:

Krishna

जिले के अधिकांश जलाशय भरे

मानसून विदा होने के करीब, चार जलाशय अभी भी खाली

मानसून विदा होने के करीब, चार जलाशय अभी भी खाली

उदयपुर. जिले में मानसून का दौर अंतिम चरण में है। बारिश भी खंड वर्षा के रूप में हो रही है। इस वर्ष मानसून ने मेहरबानी दिखाई और खूब बरसा, इससे अधिकांश जलाशय भर गए, लेकिन अब भी कुछ जलाशय खाली है। इनमें बड़ी, आकोदड़ा, बागोलिया और मानसी प्रथम बांध शामिल है। इधर, गत दिनों हुई तेज बारिश के बाद जलाशयों में पानी की आवक जारी है।कुछ जलाशयों के कैचमेंट में हुई बारिश से अब भी पानी की आवक जारी है। इस मानसून में अधिकांश जलाशय पूरे भर गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से एशिया की दूसरे नंबर की मानव निर्मित झील जयसमंद, पिछोला, फतहसागर, मदार बड़ा-छोटा, उदयसागर, देवास प्रथम, मादड़ी, वल्लभनगर, बडग़ांव आदि भर गए हैं। इधर देवास द्वितीय का आकोदड़ा, मानसी वाकल, बड़ी और मावली का बागोलिया अभी भी खाली है। इनमें बड़ी मात्र दो फीट खाली है, वहीं बागोलियां में मात्र सवा तीन फीट पानी ही आया है।
शाम को बरसे मेघ


शहर में दिनभर धूप-छांव की स्थिति रही। शाम करीब पांच बजे घने बादल छा गए। करीब पौने छह बजे बारिश शुरू हुई। हल्की से मध्यम बारिश का दौर करीब पौन घंटे चला।
कहां कितनी बारिश


शुक्रवार सुबह बीते 24 घंटों में उदयपुर में 1, उदयसागर 3, देवास 41, झाड़ोल 20, नाई में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ये जलाशय पूरे भरे
जलाशय … भराव क्षमता
पिछोला … 11
फतहसागर … 13

मदार बड़ा … 24
मदार छोटा … 21

गोवर्धनसागर … 9
उदयसागर … 24

देवास प्रथम … 34
मादड़ी … 34

वल्लभनगर … 19.6
जयसमंद … 27.50

सुखेर का नाका … 33
बडग़ांव … 25
ये जलाशय खाली है

जलाशय … वर्तमान …भराव क्षमता
मानसी वाकल … 48 … 58

आकोदड़ा … 53.1 … 60
बड़ी … 30 … 32

बागोलिया … 3.1 …21.50
(फीट में)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो