scriptwedding season 2022 : अब बारातों और जीमण का दौर, 15 दिसंबर तक शादियों की धूम | wedding season 2022, weddings in udaipur | Patrika News

wedding season 2022 : अब बारातों और जीमण का दौर, 15 दिसंबर तक शादियों की धूम

locationउदयपुरPublished: Nov 25, 2022 11:04:06 pm

Submitted by:

madhulika singh

wedding season 2022 शुक्र ग्रह के उदय होने ग्रह प्रवेश, विवाह, मुंडन संस्कार, उपनयन संस्कार आदि आरंभ हो गए। 28, 29, 30 नवंबर को सावे रहेंगे

groom-ran-away-from-wedding-ceremony-for-not-getting-bike-in-dowry.jpg
wedding season 2022 नवग्रहों में सबसे मजबूत और भाग्य कारक ग्रह गुरु स्वराशि मीन में मार्गी(यानि सीधी चाल से) चलने से गुरुवार से विशेष योग-संयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित निलेश शास्त्री ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि में रात 12.15 बजे सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र का पश्चिम दिशा में उदय हो गया। इससे मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
16 दिसंबर से लगेगा मलमास

पंडित शास्त्री के अनुसार, शुक्र ग्रह के उदय होने ग्रह प्रवेश, विवाह, मुंडन संस्कार, उपनयन संस्कार आदि आरंभ हो गए । 28, 29, 30 नवंबर को सावे रहेंगे। दिसंबर महीने में 2, 4, 6, 8, 9, 11, 13 तारीख के विवाह आदि के शुभ मुहूर्त रहेंगे। 16 दिसंबर से मलमास आरंभ हो जाएंगे। मलमास समापन के बाद वर्ष 2023 का प्रथम सावा 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस व बसंत पंचमी को रहेगा।
देव गुरू बढ़ाएंगे सर्दी का प्रभाव

पंडित शास्त्री के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति (गुरु) को ज्ञान, संतान, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि का कारक कहा जाता है। वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, कुंभ राशि के जातकों को कई फल मिलेंगे। मौसम में तेज सर्दी के साथ ही सोने-चांदी की कीमतों में तेजी रहेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो