scriptचेन्नई से दो साल पहले लाए सफेद बाघ रामा की उदयपुर में मौत | White Tiger Rama's Death in Udaipur | Patrika News
उदयपुर

चेन्नई से दो साल पहले लाए सफेद बाघ रामा की उदयपुर में मौत

www.patrika.com/rajasthan-news

उदयपुरSep 26, 2018 / 10:29 pm

Mukesh Hingar

white tiger rama

चेन्नई से दो साल पहले लाए सफेद बाघ रामा की उदयपुर में मौत

धीरेन्द्र जोशी / उदयपुर. दो वर्ष पहले चेन्नई से उदयपुर के सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में लाए गए सफेद बाघ रामा की बुधवार को मृत्यु हो गई। वह करीब डेढ़ माह से बीमार चल रहा था। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) राहुल भटनागर ने बताया कि ४५ दिन पूर्व रामा बबेशिया नामक बीमारी से ग्रस्त हुआ था। इस पर डॉ. करमेंद्र प्रतापसिंह ने उसका उपचार शुरू किया। उपचार के दौरान रामा को किडनी रोग भी पाया गया।
उसके उपचार के लिए आईवीआरआई से विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार होने पर रामा के स्वास्थ्य में सुधार हुआ, लेकिन कुछ ही दिनों में पुन: तबीयत बिगडऩे लगी। लगातार विशेषज्ञों की निगरानी में रहने के बावजूद रामा के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था।
इस पर आईवीआरआई विशेषज्ञों की टीम को दुबारा टाइगर रामा के उपचार के लिए बुलाया गया। टीम के पहुंचने से पूर्व ही बुधवार शाम को रामा का निधन हो गया।

उपवन संरक्षक हरिणी वी ने बताया कि रामा के निधन के बाद उदयपुर पशु चिकित्सक एवं आईवीआरआई के विशेषज्ञों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम किया गया। प्रथमदृष्टया किडनी खराब होने से रामा की मृत्यु हुई। रामा के विसरा को प्रयोशाला में जांच के लिए भेजा गया है। बता देंगे रामा को देखने के लिए भी पर्यटकों में बहुत उत्साह उस समय देखा गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो