woman's death news : तीन मासूमों को छोड़ मां ने क्यों चुनी मौत की राह
महिला का शव फंदे पर लटका मिला, जताई हत्या की आशंका
उदयपुर
Published: May 04, 2022 06:11:23 pm
उदयपुर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के सदकडी़ गमेती फला में सोमवार रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना के समय पति व परिजन पड़ोस में शादी में गए थे। रात करीब डेढ़ बजे मृतका का पुत्र पानी के लिए रोने लगा तब समीप के मकान में सो रही मृतका की सास पहुंची तब घटना का पता चला। इसके बाद शादी में गए परिजन भी पहुंच गए। इसकी सूचना कालीघाटी निवासी पीहर पक्ष को दी गई। मौके पर पहुंचे पीहर पक्ष के लोगों ने पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया और आक्रोशित हो गए।
थानाधिकारी कर्मवीर ङ्क्षसह ने बताया कि गीता (31) पत्नी किशन मीणा का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौका कार्रवाई की। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी गहमा गहमी के बाद पुलिस द्वारा समझाइश की गई और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पीहर पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के लिए माने। मृतका के पिता मोहन लाल पुत्र शंकर लाल मीणा निवासी कालीघाटी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
मृतका के तीन बच्चे
सेमारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपखंड अधिकारी सुभाष हेमानी ने मौके पर पहुंच पीहर पक्ष से वार्ता कर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। मृतका की शादी पांच साल पूर्व होना बताया व तीन लड़के हैं जिनकी उम्र साढ़े चार, ढाई व ड़ेढ साल है।
किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
झाड़ोल. फलासिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोदावाड़ा के जंगल में मंगलवार को एक किशोरी का शव पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर झाड़ोल मोर्चरी में लाया गया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। परिजनों ने किशोरी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार गोदावाड़ा निवासी इका (१४) पुत्री वक्ता खराड़ी अपने घर से ६ दिन पूर्व बिना बताए उसकी बहन हिना देवी के घर नलाफला पहुंची थी। इका दूसरे दिन नलाफला से लोकेश पुत्र काना भगोरा निवासी नलाछोटा के साथ वापस अपने घर गोदावाड़ा के लिए रवाना हुई। सोमवार देर शाम को गोदावाड़ा के जंगल में पगडंडी रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणो ने किशोरी का शव पेड़ पर लटका देखा। किशोरी के पिता वक्ता ने युवक पर हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन मासूमों को छोड़ मां ने क्यों चुनी मौत की राह
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
