scriptVideo : सर्द हो रही लेकसिटी की रातें, उदयपुर @ 8.5 डिग्री सेल्सियस… | winters in udaipur, udaipur weather news | Patrika News

Video : सर्द हो रही लेकसिटी की रातें, उदयपुर @ 8.5 डिग्री सेल्सियस…

locationउदयपुरPublished: Dec 15, 2018 01:42:35 pm

Submitted by:

madhulika singh

www.patrika.com/rajasthan-news

winter

सर्द हो रही लेकसिटी की रातें, उदयपुर @ 8.5 डिग्री सेल्सियस…

प्रमोद सोनी/उदयपुर . दो दिन से चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। गुरुवार को जहां दिन का पारा करीब 5 डिग्री गिरा, वहीं शुक्रवार रात को यह डेढ़ डिग्री लुढक़ गया। इसके चलते दिन में भी ठिठुरन एवं गलन ने जनजीवन को प्रभावित रखा। जम्मू-कश्मीर सहित हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में गत दो दिनों से चल रही शीतलहर से ठिठुरन बढ़ गई है, जो रात ही नहीं दिन में भी गलन महसूस की जा रही है। शीतलहर के चलते धूप भी राहत नहीं दे पा रही है। सर्दी के तेवर तीखे होने के साथ ही सभी एहतियात बरत रहे हैं और पूरी तैयारी के साथ ही घरों से बाहर निकाल रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग पूरी आस्तीन के ऊनी कपड़ों के साथ ही इनर, ग्लव्स, टोपे आदि का उपयोग भी करने लगे हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 एवं न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
READ MORE : उदयपुर में आत्महत्या का संदेश वायरल करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर ने अब कही यह बात…

अलाव का आसरा
शीतलहर के कारण दिन में भी गलन का अहसास बढ़ गया है। ऐसे में लोग दिन में ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा ले रहे हैं, वहीं देर रात तक खुले में काम करने वाले अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं।
फसलों को होगा फायदा
कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि कड़ाके की ठंड से फसलों को फायदा होगा। ठंड से गेहूं, सरसों, चना, जौ और सब्जियों की फसल को लाभ होगा। ठंड बढऩे से पैदावार बढ़ती है, लेकिन आगे जब पाला पडऩे की स्थिति आएगी तब चौड़े पत्ते वाली फसलों या सब्जियों को नुकसान हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो