scriptउदयपुर में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार ने की महिला के साथ गंदी हरकत और फिर हुआ ये… | Woman Filed a Case Against Councilor and others Udaipur | Patrika News

उदयपुर में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के रिश्तेदार ने की महिला के साथ गंदी हरकत और फिर हुआ ये…

locationउदयपुरPublished: Oct 26, 2017 03:34:07 pm

Submitted by:

Mohammed illiyas

शहर के अम्बामाता थाने में महिला ने पार्षद व अन्य के खिलाफ छेडख़ानी का कराया मामला दर्ज

eve teasing
उदयपुर . अम्बामाता थाने में एक महिला ने एक पार्षद सहित कुछ लोगों के विरुद्ध लड़ाई-झगड़ा, तोडफ़ोड़ व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पार्षद ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह महिला व उसके परिवार के किसी सदस्य को जानता तक नहीं है। क्षेत्र में लड़ाई झगड़े की सूचना पर उन्होंने मौके पर पहुंचकर बाकायदा वहां पुलिस जाब्ता तैनात करवाया था। पीडि़ता का आरोप है कि वह 4 अक्टूबर को मोपेड पर पुत्री को स्कूल से लेकर लौट रही थी। नीमचखेड़ा चौराहे पर दो-तीन लोग मेरा पीछा करने लगे और अश्लील इशारे कर गालियां देकर गाड़ी रुकवाने लगे।
READ MORE : आनंदपाल के वकील ने उदयपुर में किया अब ये बड़ा खुलासा, राज्य सरकार और सीबीआई को लिया लपेटे में

पति की दुकान पर पहुंची तो आरोपितों ने गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे पुत्री सहित नीच गिर गई। पति आए तो उनके साथ गालीगलौच कर मारपीट की। आरोपितों ने जोर जबरदस्ती कर हाथ पकड़ लिया। दुकान के अंदर ले जाकर अश्लील हरकतें की। चिल्लाने पर भीड़ पहुंची तो आरोपी भाग गए। फतहपुरा चौकी गए तो वहां से पुलिस ने भगा दिया। अम्बामाता थाने पहुंचे तो वहां पर पार्षद व कुछ लोग भी पहुंच गए और पुलिस के सामने ही गालीगलौच करने लगे। बाद में पुलिस ने पति को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया तथा पीछे से आरोपितों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर दी। पार्षद भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
READ MORE : VIDEO: 3 बच्चों की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर की आत्महत्या, शव अभी भी पेड़ पर, आखिर क्यों उठाया दोनों ने ऐसा कदम, पढ़ें पूरी खबर

मामला पूरी तरह से झूठा है। दोनों पक्षों के बीच वाहन की टक्कर को लेकर विवाद हुआ था। उसके मुकदमे दर्ज होकर अनुसंधान चल रहा है। महिला ने इस्तगासे से छेड़खानी का आरोप लगाया जो सही नहीं है।
नेत्रपाल सिंह, अम्बामाता थानाधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो