scriptमहिला ने कपड़े बदलने के बहाने डॉक्टरों को किया बाहर, फिर बच्ची को जन्म देकर, खून में लथपथ छोड़ हो गई फरार | Woman Left Newborn Girl at Hospital in Udaipur Rajasthan | Patrika News

महिला ने कपड़े बदलने के बहाने डॉक्टरों को किया बाहर, फिर बच्ची को जन्म देकर, खून में लथपथ छोड़ हो गई फरार

locationउदयपुरPublished: May 22, 2018 04:26:43 pm

Submitted by:

dinesh

कुछ समय पहले जन्मी खून से लथपथ और नाल में लिपटी नवजात बच्ची को देख स्टॉफ रह गया सन्न…

Baby
उदयपुर। शहर के महाराणा भूचाल अस्पताल में सोमवार रात इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना का मामला सामने आया है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक बच्ची को जन्म देकर उसकी मां फरार हो गई। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
महिला ने कपड़े बदलने के बहाने से डॉक्टरों को किया बाहर
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सोमवार रात को एक गर्भवती महिला इमरजेंसी वार्ड में आई। जिसने पेट में दर्द होने की बात कही। वार्ड से महिला ने कपडे बदलने के बहाने से डॉक्टरों को बाहर कर दिया।
अंदर का नजारा देख सन रह गया स्टॉफ
कुछ समय बाद महिला वार्ड से फरार हो गई। बाद में किसी नवजात के रोने की आवाज सुनकर स्टाफ कर्मी वार्ड में पहुंचे तो नजारा देखकर सन रह गए। वहां उन्होंने देखा कि कुछ समय पहले जन्मी खून से लथपथ और नाल में लिपटी एक नवजात बच्ची रो रही है।
महिला कौन थी और कहा से आई कोई जानकारी नहीं

अस्पताल प्रशासन और लोगों ने महिला को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला कौन थी और कहा से आई इसके बारे में हमे अभी कोई जानकारी नहीं है। घटना के बाद महाराणा भूचाल अस्पतालकर्मियों ने नवजात को बाल चिकित्सालय पहुंचाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो