scriptव‍िश्‍व पर्यावरण द‍िवस : म‍िलि‍ए उदयपुर के इस बागवान एडवोकेट से, घर की छत को बनाया ऑक्‍सीजन पॉकेट | World Environment Day , Advocate Gaurav Planted Trees At Roof, Udaipur | Patrika News

व‍िश्‍व पर्यावरण द‍िवस : म‍िलि‍ए उदयपुर के इस बागवान एडवोकेट से, घर की छत को बनाया ऑक्‍सीजन पॉकेट

locationउदयपुरPublished: Jun 05, 2021 01:15:29 pm

Submitted by:

madhulika singh

World Environment Day घर की छत को बनाया ऑक्सीजन पॉकेट, लगाए 500 से अधिक पेड़-पौधे

gaurav_singh_panwar.jpg
उदयपुर. कोरोना काल में जिस तरह से ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों ने अपनी जान गंवाई है, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ऑर्गेनिक फल-सब्जी, आयुर्वेदिक चीजों पर निर्भरता बढ़ी है, उससे लोगों को पर्यावरण का महत्व समझ आ गया है। पर्यावरण संरक्षण का यही पाठ घर बैठे लोगों को पढ़ा रहे हैं शहर के एडवोकेट गौरवसिंह पंवार। गौरव भले ही पेशे से वकील हैं लेकिन इनके शौक ने इन्हें बागवान बना दिया है। गौरव वकालत करने के बाद खाली समय में 2014 से गार्डनिंग कर रहे हैं और अपने घर की छत को ही ऑक्सीजन पॉकेट बना दिया है। छत पर उन्होंने 500 से अधिक पेड़-पौधे व कई तरह की मौसमी सब्जियां उगाई हैं। उन्हें बोनसाई उगाने का भी शौक है। साथ ही वे अपना गार्डनिंग का तरीका लोगों को अपने यू-ट्यूब चैनल ‘The One Page’ के माध्यम से बताते भी हैं। यहां उनके 6 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वे लोगों को घर पर ही सब्जियां उगाने व पेड़-पौधे लगाकर हरियाली रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ताकि कोरोना काल में बाजार से लाई गई सब्जियों के बजाय वे घर पर उगी सब्जियां खाएं।
gaurav_singh_roof_top.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो